फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sursari temple illuminated with 51 thousand lamps on Dev Deepawali

देवदीपावली पर 51 हजार दीपकों से रोशन हुआ सुरसरि मंदिर

Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sursari temple illuminated with 51 thousand lamps on Dev Deepawali
अयोध्या सुरसरि मंदिर में दीपक जलाते लोग - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। देव दीपावली की रात सरयू तट पर देवलोक का आभास कराती नजर आई। घाट, कुंड व मठ-मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। सरयू तट पर दर्जनों स्थानों पर महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने घाटों पर दीप जलाकर सरयू में दीपदान किया। देवदीपावली के अवसर पर सरयू घाट के अलावा सुरसरि मंदिर में भी 51 हजार दीप जलाए गए। यह आयोजन रामोत्सव के क्रम में हुआ।
विज्ञापन

देव दीपावली के अवसर पर सरयू तट की भव्यता सभी को आकर्षित कर रही थी। बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों की भीड़ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा था।
रामनगरी के घाटों पर भक्त दीप जलाने में लीन नजर आए। वहीं देव दीपावली के पावन अवसर पर सजा सुरसरि मंदिर भव्यता का पर्याय लग रहा था।
अखिल भारतीय जय गुरू संप्रदाय एवं ओंकारनाथ मिशन के संयोजन में चल रहे नौ दिवसीय रामोत्सव के अंतिम दिन देव दीपावली के अवसर पर श्रीरामनाम संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा मंदिर परिसर से होते हुए मां सरयू के तट पर पहुंची। जहां सरयू की आरती के बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद पूरे मंदिर परिसर को 51 हजार दीपकों की रोशनी से जब रोशन किया गया।
इसकी अलौकिक छटा देखकर बंगाल सहित विभिन्न प्रांतों से आए भक्त निहाल हो उठे। आचार्य किंकर विट्ठल रामानुज महाराज ने पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का आगाज किया तो धीरे-धीरे दीपों के रोशन होने की श्रृंखला बढ़ती गई।
इस अवसर पर संप्रदाय के उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, डॉ.सौवोन भट्टाचार्य, प्रियनाथ चट्टोपाध्याय, रबोंद्र दत्त, इंद्राणी चट्टोपाध्याय, मोम गांगुली सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
देवदीपावली के पावन अवसर पर आंजेनय सेवा संस्थान के संयोजन में होने वाली नित्य महाआरती के क्रम में शुक्रवार को मां सरयू की 2100 बाती की महाआरती उतारी गई।

सरयू नदी के घाटों से लेकर मठ-मंदिरों में दीपमालाएं सजाई गईं। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच हुई महाआरती में भक्तों का उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा था। जय श्रीराम, जय सरयू मैया...के जयघोष से सरयू तट गुंजायमान रहा।

अयोध्या सुरसरि मंदिर में दीपक जलाते लोग

अयोध्या सुरसरि मंदिर में दीपक जलाते लोग- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed