{"_id":"5dd56e538ebc3e54e5619ef6","slug":"sugercane-target-fix-to-1-20-lakh-faizabad-news-lko493330750","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.20 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य, कल से शुरू होगी पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.20 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य, कल से शुरू होगी पेराई
विज्ञापन
अयोध्या। केएम शुगर मिल में पेराई सत्र का प्रारंभ 22 नवंबर से होगा। पेराई सत्र प्रारंभ की तैयारियां पूरी कर चीनी मिल प्रबंधन ने हवन पूजन के साथ शुभ मुहूर्त पर शुभारंभ के लिए जिला अधिकारी अनुज कुमार झा आमंत्रित किया है। वहीं चीनी मिल ने इस बार एक करोड़ 20 लाख कुंतल गन्ना खरीद व पेराई का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए मिल प्रबंधन ने पहली खेप में गन्ना आपूर्ति के लिए गन्ना विकास समिति मसौधा को 2 लाख 10 हजार कुंतल गन्ना आपूर्ति इंडेंट भेज दिया है।
मिल के अधिशासी निदेशक एससी अग्रवाल ने बताया कि चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी हैं। इसके लिए सभी गन्ना समितियों को समय से गन्ना आपूर्ति कराने के लिए अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि समिति के जिम्मेदार अधिकारी समय से गन्ना आपूर्ति कराने में सहयोग करें। जिससे किसान समस्याओं से बच सकें और चीनी मिल को भी गन्ना खरीद मे दिक्कत न हो।
समितियों को कहा गया है कि किसान कई दिनों पूर्व कांटा और छीला गया गन्ना आपूर्ति ना करें। बताया कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना समितियों के सचिवों और जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों से इस बात भी अपेक्षा जताई गई है कि सभी समिति प्रभारी गन्ना किसानों के हित को देखते हुए समय से गन्ना आपूर्ति कराने में पारदर्शिता बरतने के साथ-साथ किसानों में गन्ना आपूर्ति पर्चियों का वितरण समय से कराएं। जिससे गन्ना किसान समय से गन्ने की आपूर्ति कर सकें।
विज्ञापन
यही वजह रही कि चीनी मिल प्रबंधन ने इस बार सत्र प्रारंभ होने के सप्ताह भर पूर्व ही से सभी गन्ना समितियों को गन्ना खरीद इंडेंट भेज दिया और गन्ना आपूर्ति पर्ची समितियों को उपलब्ध करा दी गई। जिसमें गन्ना समिति मसौधा को 2 लाख 10 हजार कुंतल गन्ना आपूर्ति इंडेंट भेज दिया है।