{"_id":"d29aaebd8a4012dc4b181ce80d42d33b","slug":"sugarcane-survey-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे अधूरा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुस्त गन्ना सर्वे कार्य का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। दो माह से अधिक बीत गए, लेकिन गन्ना सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका। अधिकारी अब देर से गन्ना सर्वे कार्य शुरू होने की बात कह रहे हैं। वहीं, बरसात ने भी सर्वे कार्य में बाधा डाली है।
जिले में गन्ना सर्वे का कार्य एक मई से शुरू हो गया था। 20 जून तक हर हाल में गन्ना सर्वे पूरा करना था, लेकिन जुलाई का एक पखवारा बीतने को है, मगर गन्ना सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका। जिले में गन्ना सर्वे के लिए परिक्षेत्र में 113 टीमों का गठन किया गया था।
इन टीमों में सरकारी कर्मचारी के अलावा मिल के एक-एक कर्मचारियों को हायर किया गया था। एक मई से शुरू होने वाले गन्ना सर्वे की अंतिम रिपोर्ट हर हाल में 20 जून को जिला गन्नाधिकारी को सौंप देनी थी, लेकिन अभी तक गन्ना सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके लिए चीनी मिल मिझौड़ा में 53, चीनी मिल मसौधा में 36 और चीनी मिल रौजागांव में 24 टीमों का गठन किया गया है। सर्वे कर्मियों की लापरवाही की वजह से गन्ना सर्वे कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया। अब जिम्मेदार अफसर कहते हैं कि बरसात की वजह से गन्ना सर्वे पूरा नहीं हो सका।
इस वर्ष देर से गन्ना सर्वे कार्य शुरू हुआ। बरसात होने की वजह से गन्ना सर्वे कार्य पिछड़ा है। इसे अगले 10 दिनों में हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। - हेमराज सिंह, जिला गन्नाधिकारी