{"_id":"726c6daefdb3d68e2fb313691e34cd67","slug":"students-heard-prime-minister-s-views-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने सुने पीएम के विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने सुने पीएम के विचार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार शुक्रवार को टेलीविजन स्क्रीन व रेडियो के जरिए विद्यार्थियों तक लाइव पहुंचे। नरेंद्र मोदी और छात्रों के बीच संवाद को बच्चों व शिक्षकों ने एकत्र होकर सुना, जिससे युवाओं ने नई ऊर्जा ग्रहण की।
बच्चों ने कहा कि इससे उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा मिली व पीएम के बातों का अनुसरण करने के लिए संकल्प भी लिया। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में टीवी स्क्रीन से छात्र/छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के साथ हुए संवाद को दिखाया-सुनाया गया।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय ने पीएम के विचार को प्रसारित करने के लिए स्कूल में बेहतर व्यवस्था की थी। सभी क्लास के बच्चों ने पीएम की बात को सुना।
विज्ञापन
एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम के छात्र/छात्राओं के साथ हुए संवाद को दिखाने की व्यवस्था की।
भदरसा प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा में शिक्षक दिवसपर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छात्रों संग संवाद को कालेज के बच्चों व शिक्षकों ने एकत्र होकर रेडियो पर बड़े उत्साह से सुना।
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षक दिवस के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रेडियो से प्रसारित किया गया।