फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Stones carved by Muslim artisans will be used in the construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण में होगा मुस्लिम कारीगरों द्वारा नक्काशी किए गए पत्थरों का प्रयोग

Mon, 11 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stones carved by Muslim artisans will be used in the construction of Ram temple
अयोध्या। राम मंदिर में सद्भाव की भी झलक दिखेगी। राजस्थान के मकराना की एक फर्म ने मंदिर में लगने वाले कुछ पत्थरों की नक्काशी की है। इन्हें अब मंदिर में लगाया जाएगा। रामजन्मभूमि में अभी प्लिंथ, गर्भगृह सहित रिटेनिंग वॉल का काम चल रहा है। दिसंबर 2023 तक राम मंदिर का गर्भगृह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का दावा है कि पत्थरों पर नक्काशी करने का काम 2007-2010 के बीच जब राजस्थान के मकराना में जिस फर्म को दिया गया था वहां काम करने वाले अधिकतर कारीगर मुस्लिम थे। राम मंदिर में कुल 14 दरवाजे बनाए जाने हैं। ये दरवाजे लकड़ियों के होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बहराइच और गोंडा क़े मनकापुर से शीशम, सागौन और साखू की लकड़ियों के सैंपल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगवाए गये हैं। इसी के साथ मंदिर में लगने वाली चौखट और बाजू संगमरमर के होंगे रंग मंडप और नृत्य-मंडप में लकड़ियों का प्रयोग किया जाएगा। इनमें से कुछ मुस्लिम कारीगरों द्वारा 2007 से 10 के बीच में तैयार किए गये हैं जो अयोध्या में सुरक्षित रखे हैं। इनका प्रयोग राम मंदिर निर्माण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed