फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   STF officers waiting a special investigation training

एसटीएफ अफसरों की ट्रेनिंग से रुकी विशेष जांच

Mon, 29 Jun 2015 11:05 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
बताया जा रहा कि एसटीएफ मेें शामिल तीन अफसरों की अचानक विभागीय ट्रेनिंग लग गई है। ट्रेनिंग पखवारे भर तक लखनऊ में चलेगी। लिहाजा, अब जोन प्रभारी को नए सिरे से एसटीएफ गठित करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि वर्तमान में मेंथा की भारी पैमाने पर खरीद-फरोख्त होने के चलते शासन ने वाणिज्य कर अफसरों को कड़ी निगाह रखने का आदेश दिया था।

इसी के मद्देनजर फैजाबाद के जोनल एडिशनल कमिश्नर सुरेश उपाध्याय ने पिछले दिनों विशेष जांच के लिए एसटीएफ गठित की थी।

इसमें खंड-पांच फैजाबाद के डिप्टी कमिश्नर एएन शर्मा व डिप्टी कमिश्नर प्रशासन गुलाबचंद्र, खंड-दो गोंडा के असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा तथा सुल्तानपुर सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर संजीव ओमर शामिल किए गए थे।
विज्ञापन


एसटीएफ विशेष जांच के जरिए प्रवर्तन कार्य करने में जुटी थी, लेकिन इसी बीच मुख्यालय से तीन अफसरों एएन शर्मा, गुलाबचंद्र व सुनील वर्मा की ट्रेनिंग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विभागीय प्रशिक्षण पखवारे भर तक लखनऊ में चलना है। तब तक मेंथा ऑयल की खरीद-बिक्री का सीजन भी खत्म हो जाएगा। इससे अब जोन प्रभारी को नए सिरे से एसटीएफ गठित करना पड़ेगा। इसके लिए अफसरों की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed