फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   stations safety not perfect

पुख्ता नहीं जुड़वा स्टेशनों की सुरक्षा

Mon, 13 Jul 2015 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। पखवारे भर चलने वाले मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु जुटते हैं। दोनों नगरों के रेलवे स्टेशन संवेदनशील होने के साथ आतंकियों के निशाने पर हैं। वर्षों पहले धमकी भरा पत्र भी मिला था। स्टेशनों की सुरक्षा पुख्ता करने का ऐलान कई साल से हो रहा है, लेकिन यहां डीएफएमडी तो दूर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लग सके।
विज्ञापन


वरिष्ठ सुरक्षा मंडल आयुक्त पंकज गंगवार तो यहां लगेज स्कैनर लगवाने की घोषणा भी कर चुके हैं, मगर आज तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सावन झूला मेले पर अयोध्या और फैजाबाद रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। दोनों ही स्टेशन संवेदनशील होने के साथ ही आतंकियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


स्टेशनों पर बेरोकटोक प्रवेश रोकने के कोई उपाय नहीं हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा डीएफएमडी खराब होने पर तीन वर्ष पहले हटा दिया गया। दो साल पहले लखनऊ से यहां आए वरिष्ठ सुरक्षा मंडल आयुक्त पंकज गंगवार ने जुड़वा स्टेशनों के लिए आधुनिक डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर), लगेज स्कैनर लगवाने, अयोध्या में 30 और फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर 50 सीसीटीवी कैमरे शीघ्र पहुंचने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पहले का टेंडर रद्द हो गया है। नये सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ महीनों में काम पूरा हो जाएगा। अब तक यह काम धरातल पर नहीं उतर पाया। उधर, निगहबानी के लिए जीआरपी की ओर से स्थानीय स्टेशन पर लगे कैमरों में से छह कैमरे बंदरों द्वारा केबल काट देने से बंद पड़े हैं।

आरपीएफ के पास जो भी संसाधन और फोर्स है, उसका भरपूर उपयोग होगा। डीएफएमडी और सीसीटीवी कैमरे लगवाना रेलवे का काम है। यह लंबी प्रक्रिया है, जो कई विभागों के चक्कर लगाने के बाद पूरी होती है। रेल विभाग जो व्यवस्था देगा तो उसका भरपूर उपयोग किया जाएगा।  -कमलेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ


रेलवे स्टेशन पर लगे सभी कैमरे सही हैं। इनमें कोई खराबी नहीं है। बंदरों द्वारा केबल काट देने से कई कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। सावन झूला मेले से पूर्व सभी कैमरों की केबलें सही हो जाएंगी। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। -दिनेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed