फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State farmers, youth, women, vulnerable: Anupria Patel

प्रदेश में किसान, नौजवान, महिलाएं असुरक्षित : अनुप्रिया पटेल

Sun, 26 Jul 2015 11:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बल निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर पा रहा है। फसल नुकसानी का मुआवजा देने के नाम पर कर्मचारी-अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की 75 जिलों की बिजली रामपुर, कन्नौज, इटावा, आजमगढ़ व मैनपुरी में ही दी जा रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि 2017 के चुनाव में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर दें।

अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल रविवार को तारून बाजार के निकट गोदवा की बाग में छत्रपतिशाहू जी महाराज की 141वीं जयंती के अवसर पर अपना दल  की स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
विज्ञापन


सपा-बसपा पर निशाना जमकर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों व पिछड़ों के वोट से सत्ता तक पहुंची। मगर किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों को भुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि देश के महापुरुषों को भी सरकारें याद नहीं कर रहीं है। हमारे देश के महापुरुषों का जन्म ही समानता व समाज सुधारक के लिए हुआ था। उनमें से एक छत्रपतिशाहू जी महाराज भी थे।

उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापना  के लिए दलितों पिछड़ों व कमेरा समाज को एक जुट होने का आह्वान किया। अनुप्रिया पटेल न पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेशों में भी आपदा आने पर संकट की घड़ी में उसके साथ खड़े हो जाते हैं। ऐसा उन्होंने नेपाल के भूकंप त्रासदी में कर दिखाया है।

उन्होंने राजग सरकार के कार्यों को सबके हित के लिए बताया। इसके पहले राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य धर्मराज पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज की पगड़ी को जूतों से रौंदने वालों को सबक देने के लिए अपना दल ने भाजपा से  हाथ मिलाकर सुशासन का साथ दे रहा है।


 रैली की अध्यक्षता राजेंद्र पटेल ने  की। अनुप्रिया के यहां पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख माधुरी सिंह, ओमदत्त पटेल, घनश्याम पटेल, जयकला, सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed