{"_id":"57755d8c4f1c1b454879b47e","slug":"standing-in-the-rain-the-river-to-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश के लिए सरयू नदी में खड़े हो की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश के लिए सरयू नदी में खड़े हो की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू नदी में खड़े होकर बारिश के लिए पूजा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आषाढ़ के महीने में मानसून आने के बावजूद बरसात न होने पर रूठे भगवान वरुण देव को मनाने के लिए आचार्यों व वैदिक पंडितों ने गुरुवार को सरयू नदी में सामूहिक अभिषेक व पूजन किया। प्रार्थना की कि आमजन व किसानों को सूखे से राहत दिलाने के लिए मूसलाधार बारिश करें।
पखवारे भर पूर्व से मानसून ने देश में दस्तक दे दी है। देश के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है लेकिन यूपी के पूर्वी हिस्सों में बादलों के आने व बगैर बारिश चले जाने से भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बारिश न होने से किसानों की फसलें चौपट होने की कगार पर हैं।
ऐसे में आम जनमानस को राहत दिलाने के उद्देश्य से रूठे भगवान वरुण को मनाने के लिए आचार्य संतोष वैदिक के नेतृत्व में वैदिक पंडितों वैदिक कृष्ण मुरारी पांडेय, कल्लू पांडेय, धीरज शास्त्री, आशुतोष, निरंजन शास्त्री, परशुराम, राजा पांडेय, अंजनी नंदन शरण, मुंशीलाल, संदीप शास्त्री आदि ने सरयू में सामूहिक अभिषेक व पूजन किया।
विज्ञापन
आचार्य संतोष वैदिक ने बताया कि वरुण को प्रसन्न करने के लिए मां सरयू का अभिषेक व पूजन नदी में कमर तक पानी में खड़े होकर किया गया। कहा कि ईश्वर से शीघ्र बारिश की प्रार्थना की गई।