फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Spread over 40 acres of forest fire

कुशहरी जंगल के 40 बीघा में फैली आग

Fri, 08 Jan 2016 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Spread over 40 acres of forest fire
वन क्षेत्र रुदौली अंतर्गत मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी जंगल में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लगभग 40 बीघे क्षेत्रफल में जंगल जल गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे फॉरेस्टर ततहीर अहमद करीब एक दर्जन वन कर्मियों के साथ आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन


सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड का दस्ता आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा। इस अग्निकांड में जहां वन कर्मी आग से चारों ओर घिरकर उस पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, वही बगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पुलिस गाड़ियों की जांच करने में व्यस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई थाना अंतर्गत कुशहरी जंगल में लगी आग में सौ से अधिक पेड़ खाक हो गए। कुशहरी गांव की तरफ  से आग लगने की आशंका व्यक्त की जाती रही। आग अपना विकराल रुप धारण करते हुए तकिया गांव के किनारे तक पहुंच गई थी।

चारों ओर आग से घिरे वन कर्मी जगदीश यादव, अम्बिका चौबे, भगवती यादव, रामकेवल आदि ने बताया कि सतही आग जंगल में चारों ओर से लगी है। वनकर्मियों ने कहा कि किसी ने आग चारों ओर से लगाई है।


वही फॉरेस्टर ततहीर अहमद ने बताया कि आग करीब 40 बीघे में लगी है। जिसमें खर पतवार व जंगली पौधे जले हैं। विभागीय पौधे लगभग सुरक्षित हैं। कुछ पौधे आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed