फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special trains ran in Mouni Amavasya fair

मौनी अमावस्या पर दौड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

Sun, 07 Feb 2016 11:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Special trains ran in Mouni Amavasya fair
प्रयाग व फैजाबाद में जरूरत पड़ने पर दूसरी ट्रेनों में जोड़ने के लिए दो-दो अतिरिक्त कोचें रिजर्व रखी गईं हैं। स्पेशल ट्रेन चलाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए फैजाबाद व प्रयाग में गार्ड तथा चालक भी रिजर्व किए गए हैं। उधर, कोहरे से दो दिन बंद चल रहीं सभी ट्रेनें सोमवार से ट्रैक पर उतर गयीं।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार सुबह 08:15 बजे फैजाबाद से प्रयाग के लिए मेला स्पेशल रवाना की गई। प्रयाग से मेला स्पेशल शाम को करीब 16:30 बजे फैजाबाद पहुंची। इसे भीड़ बढ़ने पर फैजाबाद से चलाया जाएगा। फैजाबाद और प्रयाग में भी दो-दो चालक व गार्ड रिजर्व किए गए हैं। इन स्टेशनों पर दो-दो डिब्बे भी रिजर्व हैं। भीड़ बढ़ने पर इन डिब्बों को दूसरी ट्रेनों में लगाया   जाएगा। जरूरत पर मेला स्पेशल ट्रेन को तत्काल प्रयाग व फैजाबाद के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर कोहरे के नाम पर सप्ताह में दो दिन बंद चल रही इलाहाबाद-मनकापुर सरयू एक्सप्रेस को ट्रैक पर रोज के लिए सोमवार से उतार दिया गया। शनिवार को फैजाबाद में डीआरएम एके लाहोटी नेे स्नान पर दिक्कतों को देखते हुए इसे जल्द चलाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन चल रहीं अप/डाउन दून तथा कैफियात एक्सप्रेस को कुछ दिन पहले ही प्रतिदिन किया गया था। रेलवे बोर्ड ने इसी के साथ ट्रैक की सभी पांच दिन चल रही ट्रेनों को तीन मार्च से पहले ही सोमवार से ट्रैक पर उतार दिया। स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार ने भी स्पेशल व बंद ट्रेनों का संचालन शुरू होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed