{"_id":"a35080056ebbf4aee56bf5843467b158","slug":"sp-nine-candidates-two-will-be-announced-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से नौ प्रत्याशी घोषित, दो की आज होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से नौ प्रत्याशी घोषित, दो की आज होगी घोषणा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आननफानन में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रत्याशी तय करने को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान है। सपा ने अब तक नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
बसपा ने तीन नामों की घोषणा की। भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक चलने की बात कही गई है। कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी न उतारने की घोषणा की है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई ही तेज नहीं है। कार्य का परिदृश्य यहीं नहीं बदला है। राजनीतिक दलों में इसको लेकर हलचल की स्थिति है। एक तो बीकापुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव।
विज्ञापन
दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए कार्रवाई शुरू होने से राजधानी तक सियासी गलियारे में हलचल तेज है। सभी सीटों पर जीत की मुहिम में लगी सत्तासीन सपा ने प्रत्याशी तय करने में तेजी दिखाई है।
सपा के जिला महासचिव गंगा सिंह यादव ने बताया कि पार्टी ने नौ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है।
तारुन से पारसनाथ यादव, मया बाजार से भूपेंद्र प्रताप सिंह, मिल्कीपुर से किरन यादव पुत्रवधू राम प्रकाश यादव, अमानीगंज से इंद्रसेन यादव, हैरिंग्टनगंज से रामावती, सोहावल से शोभनाथ दुबे, पूरा बाजार से धर्मराज, रुदौली से अलका पाठक और मवई से निशात अली को प्रत्याशी बनाया गया है।
बीकापुर व मसौधा से पार्टी के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यहां नामांकन के पहले प्रत्याशी तय होने की बात कही गई है। भाजपा जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन के लिए बैठक में देर रात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने बताया कि पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अब तक प्रत्याशी न उतारने का फैसला लिया है। बसपा के जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने बताया कि मवई से राजीव तिवारी, बीकापुर से संतोष सिंह और रुदौली से शिल्पी सिंंह को प्रत्याशी बनाया गया है। चयन के बाद अन्य नामों की घोषणा की जाएगी।