फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP again played Brahmin card

Ayodhya News: विधानसभा चुनाव के बाद सपा ने फिर खेला ब्राह्मण कार्ड

Fri, 14 Apr 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 14 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP again played Brahmin card
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर महापौर चुनाव में ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है। इसके पीछे पार्टी का अपना वोट सहेजने से कम भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश ज्यादा है। बहरहाल इस फैसले से पार्टीजनों और दावेदारों में सुगबुगाहट तेज है। एक प्रमुख दावेदार पूर्व उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने तो सपा अध्यक्ष से मुलाकात का समय भी मांगा है।
विज्ञापन

गत विधानसभा चुनाव में सपा ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन को टिकट दिया था। पार्टी को पूरी उम्मीद थी कि ब्राह्मण वोट बैंक पार्टी की ओर आकर्षित होगा। इस कोशिश के बावजूद पार्टी को अयोध्या में जीत हासिल नहीं हुई। अब मेयर के चुनाव में जहां पार्टी बहुत कम अंतर से पिछला चुनाव हारी थी, वहां पार्टी न एक बार फिर ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है। पार्टी ने पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के पुत्र आशीष पांडेय दीपू को टिकट थमा दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के इन निर्णय पर पार्टी में सुगबुगाहट तेज है। प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे पूर्व उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल कहते हैं कि वे दो दिन बाद लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात रखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें समय दिया है। पार्टी के अन्य दावेदार भी इस टिकट वितरण से बहुत सहज नहीं हैं। हालांकि राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले पर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। ऐसे में पार्टी का यह दांव कहां तक सफल होगा। यह चुनाव परिणाम ही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष हैं पार्टी के कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष
सपा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का कहना है कि टिकट वरिष्ठ समाजवादी जयशंकर पांडेय के त्याग और संघर्ष के सम्मान के रूप में दिया गया है। आशीष पांडेय उनके पुत्र और पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed