फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   So a defeat by a margin left little scope for protest

इतने अंतर से हुई हार कि विरोध की गुंजाइश न बची

Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अवैध मतों को लेकर भी गणना के दौरान गरमागरमी जीत के अंतर बढ़ने के साथ समाप्त होती दिखी। हर ब्लॉक में एक ही बात दिग्गज रणनीतिकारों की जुबान पर रही कि बीडीसी सदस्यों का मन नहीं भांप पाए। थैलीशाही में जो पिछड़ा उसे तरजीह नहीं मिली। हनक और सत्ता की बदौलत वोट पाने की उम्मीद पर धोखा ही मिला।
विज्ञापन


इस बार ब्लॉक प्रमुख चुनाव समाजवादी पार्टी की सरकार में हो रहा था, अधिक सीटें जीतने का पार्टी नेताओं पर दबाव था। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह पार्टी नेता भी एकतरफा जीत के दावे करते रहे। मगर टिकट के वितरण में ही मसौैधा और बीकापुर का लिस्ट में नाम नहीं था, अंतिम दौर में मसौधा में सुषमा देवी पर दांव लगाया गया।
विज्ञापन


जबकि बीकापुर बसपा के लिए निर्विरोध छोड़ दी गई। यही नहीं अमानीगंज में अपने घोषित प्रत्याशी को नामांकन नहीं भरने दिया गया और भाजपा के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के भाई रामप्रताप यादव को वॉकओवर दे दिया गया। तारून में अभय सिंह ने सपा की लिस्ट बदलवा अपने खास विजय प्रताप को निर्विरोध विजयी बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सपा और एक-एक भाजपा-बसपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने के बाद बाकी बची 7 सीटों पर रविवार को मतदान में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार का अंतर इतना अधिक रहा कि विरोध के लिए किसी को कोई गुंजाइश नहीं दिखी।

सोहावल में 22 वोट से हारी सपा, फिरदौस जीते
सोहावल। निर्दलीय फिरदौश खान ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत लिया। उन्होंने 22 मतों से सपा प्रत्याशी शोभनाथ दुबे को हराया। विकास खंड सोहावल में कुल 106 मतदाताओं में निर्दल प्रत्याशी फिरदौस खान को कुल 63 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी शोभनाथ दुबे को कुल 41 मत मिले। दो मत अवैध घोषित हुआ है।

यहां एक मत हारे हुए बीडीसी सदस्य का पड़ने से हंगामा हुआ, मगर परिणाम अनुकूल आने पर बाद में सबने चुप्पी साध ली। उपजिला अधिकारी अमित कुमार सिंह, सीओ अयोध्या दिनेश, एसओ  रौनाही केके गुप्ता व पीएसी की एक टुकड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

रुदौली तहसील में बसपा का कब्जा
मवई/रुदौली। रुदौली तहसील के दोनों ब्लाकों में सपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां बसपा ने परचम लहराया है। मवई में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रविवार को हुए चुनाव मे समाजसेवी राजीव तिवारी ने नितटतम् प्रतिद्वंदी सपा के पूर्व प्रमुख निशात अली 25 मतों से पराजित किया।

यहां पर  कुल  82 बीडीसी सदस्य है,  लेकिन प्रमुख पद के दावेदार बृजेश सिंह उर्फ  बिर्जन की पत्नी ममता सिंह की तबियत खराब होने से एक मत नहीं पड़ सका। यहां 81 बीडीसी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया,  जिसमें 54 वोट राजीव तिवारी को और 25 वोट निशात अली व दो मत अनवैलिड हुए।

उधर रुदौली ब्लॉक प्रमुख चुनाव बसपा की शिल्पी सिंह पत्नी सर्वजीत सिंह ने सपा की प्रत्याशी अलका पाठक को हराया। शिल्पी को 68 वोट मत मिले, जबकि अलका को 59 वोट मिला, एक मत अवैध रहा। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी मोहित गुप्ता ने ब्लाक पहुंच कर जानकारी ली। चुनाव प्रेक्षक संतोष कुमार राय ने भी जायजा लिया।

हैरिंग्टनगंज में सपा को करारा झटका, बागी जीता
हैरिंग्टनगंज। कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनके प्रत्याशी को करारी शिकस्त मिली है। अवधेश प्रसाद ने समाजवादी पार्टी से रामावती को पार्टी प्रत्याशी घोषित करवाया था जबकि पूर्वमंत्री आनन्दसेन यादव की ओर से राजकिरन कोरी बागी बनकर लडी। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी लालमणि मौर्या ने बताया कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में राजकिरन कोरी को 53 और सपा की अधिकृत प्रत्याशी रामावती को मात्र 25 मत मिला है।

मिल्कीपुर में भाजपा ने सपा प्रत्याशी को हराया
मिल्कीपुर।  मिल्कीपुर विकास खंड में 96 सदस्यों के स्थान 95 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंजरौली की क्षेत्र पंचायत सदस्य की सुमना हो चुकी हैं।  भाजपा समर्थित कविता यादव पत्नी पूर्व प्रमुख कमलेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी सपा समर्थित उम्मीदवार किरण यादव पत्नी अभिषेक यादव को 13 मतों से पराजित किया। कविता यादव को  53 व किरण को 40 मत प्राप्त हुए।

मसौधा से भाजपा जीती
मसौधा। मसौधा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रविवार को भाजपा की सरोज कुमारी सिंह ने विजय श्री प्राप्त की। इन्हें कुल 103 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा की घोषित प्रत्याशी सुषमा यादव को महज 10 वोट मिले। यहां एक वोट अवैध रहा। मसौधा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 117 पद थे। जिसमें कुल 114 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


रिकॉर्ड मतों से जीते सपा के भूपेंद्र
मयाबाजार। मया ब्लॉक में प्रमुख पद की कुर्सी पर सपा के भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को 73 मत प्राप्त कर विजयी हुए। अशोक कुमार यादव को कुल 11 मत मिले। आठ मत अवैध घोषित हुए। यहां क्षेत्र पंचायत पदों की संख्या 92 है। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed