फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six MBBS students suspended from class in mutual dispute

आपसी विवाद में एमबीबीएस के छह छात्र कक्षा से निलंबित

Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six MBBS students suspended from class in mutual dispute
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में रविवार को दो बैच के छात्रों में हुई मारपीट की घटना व जांच रिपोर्ट पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों बैच के दोषी मिले छह छात्रों को 15 दिन के लिए कक्षाओं से निलंबित किया है।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के दो छात्रों को छात्रावास से भी बाहर किया गया है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 2019 बैच के छात्र बृजेश त्रिपाठी व दिलीप कुमार की 2020 बैच के छात्र प्रवीन कुमार के साथ रविवार को मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बृजेश त्रिपाठी गुट ने बाहर से भी छात्रावास परिसर में लोगों को बुलवा लिया था। कैंपस में बाहर से काफी संख्या में एकत्र हुए लोगों की सूचना मिलने पर पूराकलंदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पक्ष से कोई तहरीर न मिलने के बाद केस नहीं दर्ज किया गया और दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराई।
प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि मामले में दोषी पाए जाने पर सोमवार को 2019 बैच के बृजेश त्रिपाठी, दिलीप कुमार, अरविंद कनौजिया व 2020 बैच के अखिलेश यादव, उत्सव राय व प्रवीन कुमार को 15 दिन तक सभी तरह की शैक्षणिक/क्लीनिकल कक्षाओं से निलंबित किया गया है।
इनमें से बृजेश त्रिपाठी व दिलीप कुमार को अग्रिम आदेशों तक छात्रावास से बाहर किया गया है। कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले अन्य छात्रों पर भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर दिनेश सिंह की तहरीर पर रोशन त्रिपाठी, शुभम सिंह, मिंटू सिंह, राजन तिवारी, दिवाकर मिश्रा, सूरज सिंह, शुभम सिंह, सुधांशु सिंह समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed