{"_id":"030f1b971f88a6b0f3db48d283d278b4","slug":"shweta-singh-district-panchayat-president-elected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन पत्रों की जांच और वापसी का समय समाप्त होने के बाद सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर श्वेता सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंप दिया है।
इस अवसर पर सत्ता दल के मंत्री, विधायक सहित जिले के नेताओं की भारी भीड़ रही। अब शासन से तिथि की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण और जिला पंचायत की पहली बैठक होगी।
प्रदेश के कई अन्य जिलों की तरह फैजाबाद में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को मात्र एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। पूरे दिन इंतजार के बावजूद सत्ता पक्ष से नामांकन दाखिल करने वाली श्वेता सिंह के खिलाफ किसी ने भी परचा नहीं भरा।
विज्ञापन
एक मात्र नामांकन होने के बाद श्वेता के निर्विंरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था लेकिन नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद ही इसकी घोषणा हो सकती है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद तीन बजने के पहले ही कलेक्ट्रेट में सपाइयों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी।
तीन बजे के बाद एआरओ व सीआरओ प्रमोद शंकर शुक्ल ने श्वेता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित होने का प्रमाणपत्र सौंप दिया। इस अवसर पर प्रदेश के कारागार मंत्री अवधेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, एमएलसी लीलावती कुशवाहा आदि उपस्थित थे।