फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ShreeRam Hospital will upgrade till March

मार्च तक अपग्रेड होगा श्रीराम चिकित्सालय

Sat, 02 Jan 2016 10:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएसपी के एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. हर्ष शर्मा शनिवार को अचानक श्रीराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह श्रीराम अस्पताल पहुंचे डॉ. हर्ष शर्मा ने परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार श्रीराम अस्पताल को उच्चीकृत करके मानक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोशिश है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. रंग जी द्विवेदी ने बताया कि कोशिश है कि एसजीपीजीआई लखनऊ में जितनी भी जांचें होती हैं वह सभी अयोध्या में हों और वह फ्री हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अस्पताल में पांच चिकित्सक व 20 नर्सों की और तैनाती कर दी गई है। चिकित्सकों में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव, पैथालाजिस्ट डॉ. सोनकर, आर्थो सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार पाठक, ईएमओ डॉ. मुक्ति धवल व चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. वीके लाल को तैनात किया गया है।


बताया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने कारण मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता था मगर अब अस्पताल में 300 एमएम की नई एक्सरे मशीन आ गई है। मशीन की फिटिंग हो रही है।

अस्पताल में सफाई कर्मियों की कमी भी जल्द दूर होगी। लखनऊ में सफाई कार्य का ठेका हो गया है। जल्द ही सफाई कर्मी भी तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed