{"_id":"63962156a255f70c8045f81b","slug":"shop-closed-faizabad-news-lko661386494","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जीएसटी के सर्वे की सूचना पर दिन भर बंद रही सभी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जीएसटी के सर्वे की सूचना पर दिन भर बंद रही सभी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज (अयोध्या)। जीएसटी के सर्वे को लेकर रविवार को नगर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। जीएसटी का रजिस्ट्रेशन न कराने वाले व्यवसायियों ने जांच के भय से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम तक दुकानों के शटर नहीं उठे।
रविवार सुबह नगर में जीएसटी अधिकारियों के आने की खबर से लोग हलकान रहे। 12 बजे के बाद हुसैन मार्केट, भूमिजा मार्केट, भीटी चौराहा, कटरा, रामगंज, तेलियागढ़, बस स्टैंड, नवीन मार्केट की दुकानें एकाएक बंद होने लगीं। व्यापारी नेता व नगर पंचायत भाजपा सभासद प्रशांत कुमार ने कहा कि जीएसटी की जांच सपा सरकार की तरह की जा रही है जो व्यापारियों को बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने इस पर रोक लगाए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने कहा जीएसटी के अधिकारी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ में लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्रवाई करें। व्यापारी नेता संजय मोदनवाल ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार को बदनाम करने की कोशिश है, जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
वहीं वाणिज्य कर के उपायुक्त एके सिंह का कहना था कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा जीएसटी में पंजीकृत हुए बिना कारोबार करने वालों के लिए सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी नंबर न लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।