फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seven companies proposed to make Ayodhya a global city

सात कंपनियों ने दिया अयोध्या को वैश्विक सिटी बनाने का प्रस्ताव

Fri, 29 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven companies proposed to make Ayodhya a global city
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए सात विश्वस्तरीय कंपनियों ने फाइनल प्रस्ताव दिया है। इसमें सिंगापुर, आस्ट्रेलिया समेत भारत की पांच विश्वस्तरीय कंपनियां शामिल है। शासन स्तर से निर्धारित समिति शुक्रवार को सभी कंपनियों को प्रपत्रों को चेक कर तकनीक प्रस्ताव पर मंथन करेगी। 05 फरवरी को शासन के सामने इन सभी कंपनियों को अयोध्या के विकास संबंधी प्लान व उनके क्रियान्यवन का प्रजेंटेशन होगा। इसमें सर्वाधिक उपयोगी कंपनी को अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने का कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण को विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम के चयन का जिम्मा सौंपा गया है। इसकी प्रक्रिया मौजूदा समय में चल रही है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रिक्वेट फॉर प्रपोजल के माध्यम से सुझाव मांगे थे। इसमें 38 कंपनियों की ओर से 186 सुझाव दिए गए थे। शासन स्तर पर हुई बैठक में इनमें से 13 सुझावों को स्वीकार्य कर लिया गया था। गुरुवार को विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम के प्रस्ताव की नियत तिथि थी।
विज्ञापन

इसमें अयोध्या के विकास में बतौर कंसलटेंट टीम कार्य करने के लिए सात विश्वस्तरीय कंपनियों ने इच्छा जताई है। इसमें एक सिंगापुर व एक कंपनी आस्ट्रेलिया समेत पांच भारतीय विश्वस्तरीय कंपनियां हैं। सोमवार को तकनीकी प्रस्ताव खुलने की तिथि निर्धारित है। इसमें सभी सातों कंपनियों के प्रपत्रों को चेक किया जाएगा। साथ ही इनके प्रस्तावों को भी देखा जाना शुरू किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक गठित कमेटी पूरे कार्यों को करेगी। इसमें समस्त प्रस्तावों के चेक होने के बाद पांच फरवरी को शासन ने सभी सात कंपनियां अपना प्रजेंटेशन देंगी। सर्वाधिक उपयोगी कंपनी को अयोध्या के विकास के लिए बतौर कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी से कंसलटेंट टीम अयोध्या आकर विकास का प्लान बनाने व क्रियान्यवन करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के साथ शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाया जाना है। इसके लिए समस्त विकास कार्यों के लिए प्लान व क्रियान्यवन होना है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने पूरा जिम्मा ले रखा है। विश्वस्तरीय कंपनी के चयन के बाद अयोध्या के विकास का प्लान तीन चरणों में बनेगा। पहले चरण में अयोध्या विकास प्राधिकरण के पुराने क्षेत्र के प्लान बनेगा। इसके लिए तीन माह का समय निर्धारित है। दूसरे चरण में अयोध्या विकास प्राधिकरण के मौजूदा क्षेत्र व अंतिम चरण में अयोध्या के पूरे चौरासी कोस का प्लान बनेगा। समस्त प्लान नौ माह में तैयार हो जाएंगे। तीन माह में पहले चरण का प्लान तैयार होने के बाद क्रियान्यवन का कार्य शुुरू होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित के लिए विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें दो विदेेशी समेेत पांच भारतीय विश्वस्तरीय कंपनियों ने अपना प्रस्ताव दिया है। गुरुवार को इन कंपनियों के प्रस्ताव नियत कर लिए गए हैं। शुक्रवार को शासन से निर्धारित समिति इनके तकनीक प्रस्ताव पर मंथन शुरू करेगी। - विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed