{"_id":"62546b52898cee6c2e0ae084","slug":"security-will-be-impenetrable-on-the-arrival-of-the-vice-president-faizabad-news-lko6256881193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति के आगमन पर अभेद्य होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति के आगमन पर अभेद्य होगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के 15 अप्रैल को अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। उनके आगमन पर अयोध्या की सुरक्षा अभेद्य होगी।
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू 15 की सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर पौने तीन बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस बीच अयोध्या पूरी तरह सील रहेगी।
अयोध्या को आने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगेंगे। जहां तैनात पुलिसकर्मी सघन तलाशी लेंगे। किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
एसपी सिटी, अयोध्या विजय पाल सिंह ने बताया कि उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से आगमन होगा। वह हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन करेंगे।
इस दौरान वह करीब पौने चार घंटा अयोध्या में रुकेंगे। उनके आगमन को लेकर मजबूत सुरक्षा घेरा प्रदान करने के लिए पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
रेलवे लाइन से लेकर उनके भ्रमण स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की जा रही है। इस दौरान आरएएफ, सीआरपीएफ, एटीएस के अलावा पांच कंपनी पीएसी, जीआरपी व आरपीएफ को भी तैनात किया जा रहा है।
इसके अलावा जिले के करीब 100 उप निरीक्षक, 800 आरक्षियों के अलावा अन्य जिलों से भी करीब 600 आरक्षी व 200 उप निरीक्षक, एएसपी, डीएसपी आदि को लगाया जाएगा।
कहा कि उप राष्ट्रपति के सुरक्षा को मानकों को ध्यान में रखते हुए जिले में कार्रवाईयां शुरू हो गई हैं। शहर के उदया चौराहा, नयाघाट बंधा तिराहा, रामघाट चौराहा समेत अयोध्या के अन्य प्रवेश मार्गों से वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा।
उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान मार्ग पर किसी तरह की बाधा न पड़े इसको लेकर भी पुलिस सतर्क है। गली-मोहल्लों से मुख्य मार्ग पर मिलने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर आवागमन रोकने की तैयारी है।
दौरे को लेकर मंगलवार को बैठक की जाएगी, जिसमें सुरक्षा को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन पर रेलवे मार्ग, सड़क मार्ग के अलावा आकाशीय मार्ग पर भी सुरक्षा एजेंसियों का पहरा रहेगा।
रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से उतरकर कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले मकानों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा।
सभी मकानों की छतों पर शस्त्र लेकर एक जवान मुस्तैद रहेगा, जो प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगा। यातायात पुलिस की भी तैनात रहेगी।