फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   School bus overturned uncontrollably, four children injured

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, चार बच्चे घायल

Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
School bus overturned uncontrollably, four children injured
अयोध्या। थाना रौनाही के सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र के गोड़वा गांव के निकट बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में सात बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

इसमें से चार बच्चे घायल हो गए। उक्त बस चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महौली की है। मामले में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। यह स्कूल बस दो साल से बिना फिटनेस टेस्ट बच्चों को स्कूल ले जा रही थी।
विज्ञापन

थाना रौनाही क्षेत्र के महौली में स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज की स्कूल बस शुक्रवार सुबह बच्चों को लाने करेरू से गोड़वा देवराकोट जा रही थी।
गोड़वा के निकट सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गई। इससे बस में सवार छात्राएं करेरू निवासी गार्गी सिंह, गरिमा सिंह पुत्रीगण धनंजय सिंह, सुहानी सिंह पुत्री आशीष व दिगंबरपुर निवासी नित्या पुत्री संतोष घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवार अन्य बच्चे नितिन पुत्र संतोष, नैंसी पुत्री धर्मेंद्र तिवारी, सृष्टि पुत्री वीरेंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही विद्यालय संचालक सर्वेश सिंह व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों को इलाज के लिए भेजवाया।
विद्यालय संचालक सर्वेश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे ठीक हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

यह स्कूल बस बिना फिटनेस के ही बच्चों को जा रही थी। संस्था के नाम पंजीकृत इस बस का पंजीकरण वर्ष 2008 में हुआ था। जबकि इसका फिटनेस अप्रैल 2020 में ही खत्म हो चुका है। एआरटीओ प्रशासन राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed