{"_id":"53e961c20009225cc39738776dd95826","slug":"scattered-party-e-azadi-color-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिखरे जश्न-ए-आजादी के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिखरे जश्न-ए-आजादी के रंग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। स्कूल कॉलेजों में झंडारोहण से लेकर देशभक्ति के गीत, नृत्य, नाटक समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन होने हैं। इसे लेकर रिहर्सल हुई।
कनौसा इंटर कॉलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। बाजारों में भी जरा याद करो कुर्बानी.., वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। बच्चों में तिरंगा से लेकर बैच, बैंड आदि खरीदने की होड़ दिखी।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए अफसरों की बैठक में तय की गई रणनीति के मुताबिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रशासन के मुताबिक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की सुबह छह बजे प्रभात फेरी तथा ग्राम स्वालंबी विद्यालय खादी आश्रम आचार्य नगर में सामूहिक कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना होगी। -आठ बजे समस्त राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों, स्कूलों में ध्वजारोहण, देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताए जाएंगे। झंडारोहण के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, इसके बाद वृक्षारोपण होगा।