{"_id":"b56054cd0359db5ba54a786185cb7946","slug":"saryu-dipped-youth-gone-hunting-diver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूबा युवक तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में डूबा युवक तलाश में जुटे गोताखोर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर पारिवारिक कलह में एक विवाहिता गुरुवार को सुबह सरयू में छलांग लगाने जा रही थी। इसी दौरान एक दारोगा ने उसे बचा लिया और नयाघाट पुलिस चौकी के सिपुर्द कर दिया।
हाजीपुर निवासी 35 वर्षीय रामनंद भूज सुबह दवा लेने घर से निकला था। दूसरी पहर वह स्नान के लिए थरेरु घाट स्थित सरयू नदी पहुंचा और स्नना के दौरान गहरे पानी में डूब गया।
देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। इसमें उसके डूबने की जानकारी हुई। पुलिस ने गोताखोरों को जाल के साथ सरयू में तलाश के लिए उतारा है।
विज्ञापन
इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रिजेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी पर गोताखोरों को जाल के साथ नदी में उतारा गया है। डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है।
वहीं पारिवारिक कलह में एक विवाहिता गुरुवार को सुबह सरयू में छलांग लगाने जा रही थी। इसी दौरान एक दारोगा ने उसे बचा लिया और नयाघाट पुलिस चौकी के सिपुर्द कर दिया।
चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि बस्ती जिले के कप्तानगंज की रहने वाली 35 वर्षीय शशि पत्नी रूपनारायण पारिवारिक कलह की वजह से सरयू में कूदकर जान देने जा रही थी।
दरोगा केसी गौतम ने उसे ऐसा करते देख रोक लिया। बताया कि परिवारीजनों को फोन कर बुलाकर उसे सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।