{"_id":"64c167fee598228cfa0c1fc4","slug":"sarayu-security-instrument-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-328-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डूबने से बचाने को खरीदे जाएंगे 2़ 32 करोड़ के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डूबने से बचाने को खरीदे जाएंगे 2़ 32 करोड़ के उपकरण
Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के चलते रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ चार गुना बढ़ गई है। अभी हर रोज करीब 50 हजार श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या दर्शन-पूजन को पहुंच रहे हैं। अयोध्या आने वाले 90 फीसदी श्रद्धालु सरयू में स्नान जरूर करते हैं, इसलिए यहां आए दिन डूबने की घटनाएं भी होती रहती हैं। डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर कवायद तेज हो गयी है। जल्द ही 2़ 32 करोड़ से सुरक्षा उपकरण खरीदने की तैयारी है।
एक अनुमान के मुताबिक, राममंदिर बन जाने के बाद हर रोज एक लाख श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या आएंगे। ऐसे में शासन-प्रशासन द्वारा अयोध्या में यात्री सुविधाएं विकसित करने का भी काम तेज हो चला है। सरयू में स्नान के दौरान डूबने की घटना न हो, इसके भी प्रयास प्रारंभ हो चुके हैं। कार्ययोजना को 2 महीने में अमलीजामा पहनाने की योजना है। जिसके लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय गुण मंडल की ओर से 2़ 32 करोड़ की रकम से उपकरणों की खरीद और इसकी स्थापना कराई जाएगी। जिला प्रशासन की कार्ययोजना को स्वीकृत भी मिल गयी है। उपकरण की खरीद के लिए निविदा जारी प्रक्रिया के तहत अधीक्षण अभियंता, गुण मंडल कार्यालय की ओर से विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की खरीद और इसकी स्थापना के लिए 2़ 32 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। कार्यावधि 60 दिन यानि दो माह तय की गई है।
इन उपकरणों की होगी खरीद
योजना के तहत विभाग की ओर से 1370 फ्लोटिंग बैरियर, 8 सायरन कम मेगाफोन, 3300 मी. रेस्क्यू रस्सी, 125 लाइफ जैकेट, 3 रेस्क्यू डेक्स, 3 रेस्क्यू लाइन लांचर, 45 रेस्क्यू बैग व 270 वर्ग मी. एचडीपीई फ्लोटिंग जेट्टी और 4635 वर्ग मी. सेफ्टी नेट की खरीद व स्थापना का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
एक साल में 15 लोग डूबे, 118 को बचाया
जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया कि हर साल मार्च से अगस्त तक के बीच में डूबने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। सरयू के घाट पर जल पुलिस की तैनाती हमेशा रहती है। मेला और पर्व के दौरान पीएसी के बाढ़ राहत दल की ड्यूटी वघाटों पर मौजूद नाविकों व गोताखोरों की मदद व एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचक दल ) की अस्थायी तैनाती भी रहती है। लेकिन इसके बावजूद भी यहां घनाएं होती रहती है। जल पुलिस के अनुसार जून 2022 से जून 2023 तक सरयू में 118 लोगों को डूबने से बचाया गया जबकि लगभग 15 डूब गए।