{"_id":"d86a79ffc05fc70db7b482e551c615c2","slug":"sanitation-campaign-municipality-received-36-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में नगर पालिका को मिले 36 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में नगर पालिका को मिले 36 लाख
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा नगर पालिका अयोध्या को 36 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने सांसद लल्लू सिंह का आभार जताते हुए बताया कि सांसद के प्रयासों से ही अयोध्या को यह सुविधा मिली है।
उन्होंने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पालिका के पास सीमित संसाधन थे, जिसके कारण सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में दिक्कतें आती थीं।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत पालिका को 36 लाख रुपये मिला है। अब सांसद के निर्देशन पर अयोध्या की स्वच्छता का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद भी और राशि अयोध्या के लिए केंद्र सरकार से आएगी।
विज्ञापन
बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष डा. बीडी द्विवेदी, सभासद पुजारी रमेशदास, संजय शुक्ल, दुर्गा पांडेय, रमाकांत विश्वकर्मा, अभय श्रीवास्तव संग बैठक की गई और सफाई व्यवस्था को लेकर खाका खींचा गया।