{"_id":"5ec696c38ebc3e903854782c","slug":"sample-1-faizabad-news-lko522551583","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी, बंदी सहित 75 संपर्कियों का भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी, बंदी सहित 75 संपर्कियों का भेजा नमूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए 75 व्यक्तियों का नमूना बृहस्पतिवार को शाम तक लेकर भेजने की कार्रवाई की गई है। इसमें 55 मसौधा से और 15 मेडिकल से लिए गए हैं। इनमें बीते सोमवार को 21 पॉजिटिव आए मरीजों में एक का इलाज करने वाले चिकित्सक समेत स्वास्थ्यकर्मी, जेल के बंदी-स्टाफ सहित संपर्क वाले शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को 18 नए आए पॉजिटिव केस के संपर्क में आने वालों का नमूना भी देर रात तक संकलित करने का काम होगा।
सोमवार को मिले कोरोना मरीजों में से दो का इलाज जिला चिकित्सालय व एक महिला का प्रसव जिला महिला अस्पताल में कराया गया है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को दोनों अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर आदि का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार की रिपोर्ट में मंडल कारागार का एक बंदी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके संपर्क में आने वाले बंदियों की जांच के लिए भी नमूना निकाला गया है। इसके अलावा तिरुपति व शाने अवध में क्वारंटीन किए गए मरीजों के संपर्क वालों का नमूना भी लिया गया है।
रौजागांव। रुदौली तहसील के ग्राम सभा खुर्दहा के दीवाली गांव में भी एक कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। यह युवक मुंबई से आया था। तबीयत खराब होने पर 17 मई को सैम्पल कराया गया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके गुप्ता ने बताया कि इसमें कोई लक्षण कोरोना के नही थे इसलिए होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन गुरुवार को इसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एंबुलेंस मंगाकर कोविड हॉस्पिटल मसौधा शिफ्ट किया जाएगा। एसडीएम रुदौली विपिन सिंह ने बताया कि पूरे गाँव कोा सील करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीकापुर।विकासखंड क्षेत्र के वासुपुर रामनगर निवासी एक युवक की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएचसी बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि युवक महाराष्ट्र के मुंबई से घर वापस आया था, परिवार के 9 सदस्यों को शहर के एक होटल में क्वारंटीन कराया गया है। जिसमें युवक पिता और परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही है।