फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sales of nominations paper start on 27

जिपं अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की बिक्री 27 से

Tue, 22 Dec 2015 10:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष से की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्रों के मूल्य के साथ ही जमानत राशि का निर्धारण भी कर दिया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। एक जनवरी 2016 को नामांकन के साथ शुरू होने वाली प्रक्रिया सात जनवरी 2016 को मतदान और मतगणना के साथ होगी।
विज्ञापन


इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों के मूल्य के साथ ही जमानत राशि का निर्धारण कर दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएस शुक्ल के मुताबिक, अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र का मूल्य 1500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे नकद भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है। अध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि 10 हजार रुपये तय की गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग के लिए नामांकन पत्र और जमानत राशि आधी होगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री डीएम न्यायालय कक्ष से की जाएगी। 27 दिसंबर से एक जनवरी 2016 तक 11 बजे से तीन बजे तक फार्म नकद भुगतान करके प्राप्त किए जा सकेंगे।


कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता हैं लेकिन उससे जमानत राशि केवल एक ही ली जाएगी। आरक्षित वर्ग से जाति प्रमाण-पत्र तथा प्रारूप-ब में शपथ पत्र दाखिल करना होगा।

उम्मीदवार और उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वप्रमाणित फोटोग्राफ  नामांकन पत्र पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed