{"_id":"56568c5168015cf4cb259056aea5c891","slug":"saket-express-canceled-two-thousand-passengers-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत एक्सप्रेस रद्द, दो हजार यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत एक्सप्रेस रद्द, दो हजार यात्री परेशान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के रद्द होने की वजह मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के पास बाढ़ के पानी में पटरियों का बहना तथा कामायनी व जनता एक्सप्रेस के एक ही जगह दुर्घटनाग्रस्त होना कहा जा रहा है।
मुंबई से फैजाबाद के लिए निकली साकेत एक्सप्रेस को बदले रूट से लाया जा रहा है। इसके करीब दस घटे बाद फैजाबाद पहुंचने की संभावना है।
मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस के रद्द होने की सूचना लाउड स्पीकर से प्रसारित होने लगी तो स्टेशन पहुंचे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सबसे अधिक दिक्कत 11 सौ से अधिक ऐसे यात्रियों के सामने उपजी, जिन्होंने इस ट्रेन के स्लीपर, सेकेंड व थर्ड एसी में बर्थ आरक्षित करा ली थीं।
दूर-दराज से ट्रेन का जनरल टिकट लेने पहुंचे करीब एक हजार यात्री सुबह से लाइन में लग गये थे। दो बजे से इन्हें टिकट दिया जाना था, लेकिन 12 बजे से पहले ही ट्रेन रद्द होने का प्रसारण होने लगा तो लाइन में खड़े व अन्य यात्री मुंबई जाने के लिए विकल्प तलाशते तथा रेलवे अफसरों से पूछते रहे।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर मेला जैसा नजारा था। कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो, इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया था।
स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, टिकट खिड़की, आरक्षण केंद्र और पूछताछ कार्यालय में बैठे अधिकारी-कर्मचारी यात्रियों को समझाते तथा सच्चाई बताते रहे।
बताया गया कि हरदा में दो ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने और ट्रैक बाधित होने से फैजाबाद आ रही साकेत को बदले रास्ते से लाया जा रहा है। इसके यहां दस घंटे के बाद ही पहुंचने की उम्मीदें हैं। साकेत ट्रेन का संचालन रोका गया है। इसे बदले रूट से मुंबई भेजने का कोई निर्देश शाम तक नहीं मिला था।