{"_id":"ca955d2d337a9864cca98b7651f2c936","slug":"saket-college-students-union-election-will-held-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2015-16 के लिए चार पदों पर मंगलवार को मतदान के मद्देनजर कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 9 बजे होने से चौबीस घंटे पहले तक छात्रनेताओं का शहर के विभिन्न हिस्सों में जुलूस निकलता रहा।
कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी रणनीति बना ली है। महाविद्यालय प्रशासन ने 12 जनवरी को मतदान व मतगणना सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली है।
चुनाव में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियों का खाका खींच लिया है। छात्रसंघ के चार पदों पर उतरे 31 प्रत्याशियों ने सोमवार पूरे दिन जुड़वा शहर में जमकर प्रचार किया।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार मतदान के चौबीस घंटे पहले रात नौ बजे थम गया। प्रत्याशी समर्थकों के साथ वोटरों को लुभाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाते दिखे। छात्रसंघ चुनाव के मतदान को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन रविवार को तैयारियों में जुटा रहा।
प्राचार्य डा. प्रदीप खरे, चुनाव अधिकारी डा. एसपी सिंह, डा. अंजनी सिंह, डा. प्रदीप सिंह, डा. प्रणय त्रिपाठी, डा. अनुराग मिश्र, डा. नागेंद्र सिंह, डा. अतुलेंद्र, डा. सुरेंद्र जायसवाल के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी मतदान व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाने में जुटे रहे।
सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि रानोपाली व टेढ़ीबाजार चौराहे के पास बैरियर लगाकर यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा। परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में पीएसी के साथ पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती होगी।