फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sadhvi Ritambhara reached Ayodhya to see Lord Rama

साध्वी ऋतंभरा पहुंची अयोध्या, कहा- युगों की साधना हुई सफल 

Sat, 23 Nov 2019 05:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला, फैजाबाद
अमर उजाला, फैजाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Ritambhara reached Ayodhya to see Lord Rama
फाइल फोटो
साध्वी ऋतंभरा ने शनिवार को आयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन करने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन कर धन्य हो गई, आज युगों की साधना सफल हुई। कहा, साधना कभी व्यर्थ नहीं होती, जब चलते हैं अनवरत चलते हैं, गिरते हैं, संभलते हैं लेकिन अंत में मंजिल जरूर मिलती है। अब मंजिल क्या है, भगवान के मंदिर के साथ अयोध्या में एक ऐसा सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना हो जिससे सारा समाज मानवता, सहजता, संबंधों के महत्व, त्याग व परीक्षा का संदेश पूरे विश्व को दें। 
विज्ञापन


हम कैसे अपनों के लिए जीवन जीते हैं, इसकी स्थापना अयोध्या धाम से होगी। इसको सोचकर ही जीवन रोमांचित हो जाता है। अयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों के बारे में कहा कि जिन्होंने अपना जीवन रामलला के लिए समर्पित किया है, इसकी प्रेरणा आगे आने वाली संतानों को मिले इसके लिए उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना करती हूं कि लोग उनसे प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed