फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Run for astha

रन फॉर आस्था में दौड़ेंगे 2412 युवा

Wed, 23 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Run for astha
अयोध्या। तृतीय दिव्य दीपोत्सव का आगाज गुरुवार से हो जाएगा। सुबह के सात बजते ही रन फॉर आस्था की डगर पर 2 हजार 412 युवाओं के पग बढ़ चलेंगे।
विज्ञापन

दौड़ राम की पैड़ी से शुरू होकर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग होते हुए पुन: राम की पैड़ी पर समाप्त होगी। बुधवार दोपहर बाद डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि व यूपीडा की अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। इसके बाद विवि के खेल विभाग की टीम राम की पैड़ी पर पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन के निर्देशन में रन फॉर आस्था से तीन दिवसीय दीपोत्सव का आगाज किया जाना शासन की ओर से निर्धारित है। भोर से टीशर्ट, बिब व ट्रैकशूट वितरण का काम विवि प्रशासन के खेल विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

सात बजते ही कमिश्नर मनोज मिश्र व विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित दौड़ की शुरुआत करेंगे। दौड़ राम की पैड़ी से शुरू होकर जानकी महल, मोहबरा, उदया चौराहा, चक्रतीथ, झुमकी व गोला घाट होते हुए राम की पैड़ी पर आकर समाप्त होगी। रन फॉर आस्था दौड़ के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि जिले के पांचों विधायक होंगे। आयोजन सचिव मुकेश कुमार वर्मा ने बताया है कि रन फॉर आस्था के लिए 2 हजार 412 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed