{"_id":"62b53c7982e4334cc7a414e5f57310a0","slug":"rudauli-amaniganj-road-widening-approved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदौली से अमानीगंज मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली से अमानीगंज मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रुदौली से अमानीगंज मार्ग के 8.2 किमी. तक चौड़ीकरण कराए जाने के लिए शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति के साथ ही 69 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।
यह कार्य पिछले काफी दिनों से स्वीकृति के इंतजार में था। शासन के विशेष सचिव अरविंद सिंह ने प्रमुख अभियंता को इस आशय का पत्र भेज दिया है।
भेजे गए पत्र के मुताबिक, इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर कुल 690 लाख रुपये खर्च का आंकलन किया गया था। शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद इसको मंजूरी मिल गई।
इसके निर्माण के लिए 69 लाख रुपये का आवंटन कर दिया गया। रुदौली तहसील क्षेत्र की यह महत्वपूर्ण सड़क है। इसके खराब होने से आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं।
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे हो गए थे। सड़क कम चौड़ी और खराब होने के कारण मुसीबत कुछ ज्यादा ही थी। लोगों ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक से कई बार इसकी मांग की थी। अब इसको स्वीकृति मिल गई है।