फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Route diversion will be applicable from November 2, a day before the Deepotsav celebrations

दीपोत्सव समारोह से एक दिन पूर्व दो नवंबर से लागू होगा रुट डायवर्जन

Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be applicable from November 2, a day before the Deepotsav celebrations
अयोध्या। दीपोत्सव समारोह में मुख्य समारोह से पूर्व दो नवंबर से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। अयोध्या में सरकारी व समारोह की तैयारियों में लगे वाहनों को छोड़कर अन्य किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर शहर में 15 स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं, यहां पर सुरक्षाबलों के साथ यातायात पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। त्योहार के चलते अयोध्यावासियों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

वह अपना पहचानपत्र दिखाकर शहर में आ-जा सकेंगे। जिले में यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण गैर जनपदों से 112 ट्रैफिक कर्मियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई प्रमोद कुमार लहरी ने बताया कि दीपोत्सव समारोह में इस वर्ष ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए हर संभव उपाय करना शुरू कर दिया है।
गोंडा सीमा पर लकड़ी मंडी, पुराने पुल पर, बाईपास ओवरब्रिज से नयाघाट जाने वाले रास्ते, हनुमान गुफा, रामघाट चौराहा, हलकारक का पुरवा चौराहा, मोहबरा चौराहा, बेनीगंज मोड़, जालपा देवी चौराहा, साकेत महाविद्यालय, टेढ़ी बाजार, श्रीराम अस्पताल, परिक्रमा रोड पर गैस एजेंसी गोदाम के पास, राजघाट से अयोध्या आने वाले रास्ते समेत 15 स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं।
वीआईपी वाहनों की पार्किंग के लिए नयाघाट से बाईपास जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर जगह बनाई जा रही है। वर्तमान में अयोध्या जनपद के यातायात पुलिस के पास एक टीआई, तीन टीएसआई, 22 हेड कांस्टेबल व 26 कांस्टेबल हैं।
इसके अलावा करीब 70 होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग देते हैं। दीपावली पर्व के चलते भी बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों पर भी यातायात कर्मियों की तैनाती की जाती है।

इसके चलते संख्या पर्याप्त न होने के कारण जिला पुलिस द्वारा हर वर्ष दीपोत्सव समारोह के लिए गैर जनपदों से ट्रैफिक कर्मियों को बुलाया जाता है। इस वर्ष 13 टीएसआई, 14 हेड कांस्टेबल व 85 कांस्टेबल को बुलाया है। यह सभी एक नवंबर से अयोध्या में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed