{"_id":"5d30abf48ebc3e6ced373b20","slug":"roof-of-the-school-collapsed-faizabad-news-lko471471660","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का छज्जा ढहा, एक छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का छज्जा ढहा, एक छात्र घायल
विज्ञापन
अयोध्या। मयाबाजार के जैता स्थित मॉडल स्कूल स्कूल के पुराने भवन का गुरुवार को अचानक छज्जा ढह गया। इस दौरान वहां खेल रहा एक बालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ दूर खड़े छह अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। अभी जिले में ऐसे करीब सौ विद्यालय जर्जर हैं लेकिन प्रशासन मौन है।
अमसिन के मॉडल स्कूल जैता में बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे बाउंड्रीवॉल न होने के कारण विद्यालय के बच्चे समय पूर्व अंदर घुस गए। इस दौरान सभी परिसर में जर्जर पड़े विद्यालय के भवन में खेल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान अचानक भवन का एक पिलर भरभरा कर गिर पड़ा। वहां मौजूद कक्षा दो का छात्र हर्षित पुत्र सुरेश उसके नीचे दब गया। जबकि साथ में खेल रहे छह और बच्चे बाल-बाल बच गए।
यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चे चिल्लाते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर गांव निवासी सती प्रसाद व त्रिवेणी प्रसाद दौड़े और किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला। प्रधानाचार्य अजय कुमार, एनपीआरसी शिवानंद तिवारी ने निजी वाहन से बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों का आक्रोश देख प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामवासियों ने जर्जर भवन को पूर्व में ही न गिराए जाने को लेकर अध्यापकों को खूब खरी-खोटी सुनाई और आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीण सतीश प्रसाद ने कहा कि स्कूल में बाउंड्रीवाल होती और समय पर जर्जर भवन को गिरा दिया गया होता तो आज यह घटना नहीं होती।
मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को मामले की सूचना दिया और बीएसए की अनुमति से बुलडोजर मंगाकर तत्काल जर्जर भवन को ध्वस्त करवाया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि भवन को गिराने के लिए विभाग को पहले ही पत्र लिखा जा चुका था। लेकिन अनुमति मिलने में देरी हो गई। कहा कि बजट आने पर शीघ्र ही विद्यालय का बाउंड्रीवाल भी बनवा दी जाएगी।