फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rojagaar, shiksha aur vikaas ke naam par karenge matadaan

रोजगार, शिक्षा और विकास के नाम पर करेंगे मतदान

Thu, 17 Feb 2022 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
rojagaar, shiksha aur vikaas ke naam par karenge matadaan
अयोध्या। राज्य की सरकार के गठन में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता काफी उत्साहित हैं। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और विकास के नाम पर राजनीतिक दलों को वोट देने का मन बना लिया है। साथ ही अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें, इसके लिए भी प्रयास करते हुए युवा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुनानक एकाडमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को एक स्वर में कहा कि हमें ऐसी सरकार चाहिए जो बेहतर व रोजगार परक शिक्षा देने के साथ महिलाओं की सुरक्षा करने का वादा करे। कहा कि अब केवल मतदान का इंतजार है, ताकि वह भी राज्य की सरकार के गठन में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन

शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं पूरे देश में होनी चाहिए। शिक्षा के अभाव के कारण क्षेत्र पिछड़ रहे हैं। युवाओं को पढ़ने के साथ ही रोजगार की सुविधा भी मिले। ऐसा करने वाले दल की ही सरकार बनाने के लिए वोट किया जाएगा। -साक्षी शुक्ला, बीए तृतीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर कॉलेज और विवि मिले। इसके लिए मतदान किया जाएगा। सरकार क्षेत्र में विकास कराए और युवाओं को पढ़ाई के लिए अन्य जिलों, राज्यों में जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। -शुभांसी श्रीवास्तव, बीए तृतीय वर्ष
नौकरी में पारदर्शिता, शिक्षा के बेहतर इंतजाम करने वाली पार्टी को समर्थन देंगे। इसके लिए हम सभी साथी अपने घरवालों के अलावा आसपास रह रहे लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।- न्यासा वैश्य, बीए तृतीय वर्ष
हम व हमारी सहेलियां अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। रोजगार परक शिक्षा दिलाने के साथ हमारी सुरक्षा व सम्मान करने वाले प्रत्याशी या राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान किया जाएगा।-रानी वर्मा, बीए तृतीय वर्ष
युवाओं को नौकरी, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था करने वाले प्रत्याशी, दल को वोट दिया जाएगा। बिना किसी भय और लालच के अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। -ज्योति, बीए प्रथम वर्ष
राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं की सुरक्षा व समाज में बराबरी का हक दिलाने वाले प्रत्याशी को अपना मत देंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व अन्य मूलभूत समस्याओं पर कार्य करने वाली सरकार बनाएंगे। -रिया विश्वकर्मा, बीए प्रथम वर्ष
डिग्री या डिप्लोमा लेकर निकलने वाले छात्र रोजगार के लिए भटक रहे हैं। चुनकर आने वाली सरकारों की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि जो भी वादे चुनावों में किए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। -गुलाबना बानो, बीए द्वितीय वर्ष

सरकार का विकास के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। वादा कर चुनाव जीतने के बाद उसे भूल जाने वाले दल या प्रत्याशी से दूरी बनाएंगे। ऐसी सरकार बनाएंगे जो बिना भेदभाव युवाओं समेत सभी का हित करे।- शिवानी यादव, बीएससी तृतीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed