फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   river

अविरल हुई राम की पैड़ी, शुरू हुआ जल प्रवाह

Fri, 12 Jun 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
river
अविरल सरयू की धारा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी के सरयू तट पर हरि की पैड़ी की तर्ज पर निर्मित राम की पैड़ी अब भव्यता का पर्याय होगी। शुक्रवार को राम की पैड़ी में जलप्रवाह का शुभारंभ हो गया है, इसी के साथ राम की पैड़ी एक बार फिर अविरल हो गई है।
विज्ञापन

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने राम की पैड़ी में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अविरल जल प्रवाह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम की पैड़ी को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए काफी समय से काम चल रहा था। राम की पैड़ी अब अविरल हो चुकी है, अब यह पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार की विभिन्न योजनाएं मूर्त रूप लेने को हैं, शीघ्र ही अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से विकसित नजर आएगी। मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि राम की पैड़ी की अविरलता खलती थी, लेकिन योगी सरकार की कृपा से राम की पैड़ी अब सुंदर एवं भव्यता का पर्याय बनकर सामने आई है।
बताते चलें कि राम की पैड़ी के पंप हाउस की क्षमता अब छह गुना बढ़कर 240 क्यूसेक हो गई है। मुख्य चैनल में ग्रैविटी फ्लो उत्पन्न करने तथा आवश्यकतानुसार रिमाडलिंग हेतु मॉडल स्टडी सिंचाई अनुसंधान संस्थान, रूड़की के प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राम की पैड़ी के मुख्य चैनल के पूर्व सेक्शन को परिवर्तित करने की रिमॉडलिंग परियोजना स्वीकृति की गई है।

सिंचाई विभाग सरयू खंड के प्रमुख अभियंता वीके निरंजन ने बताया कि राम की पैड़ी की रिमॉडलिंग इस तरह की गई है कि किसी भी मौसम में अब पैड़ी में जल की कमी नहीं रहेगी। बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देशानुसार पांच सौ मीटर पैड़ी पर घाट का भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस दौरान महंत रामप्रिया शरण, पार्षद संजय शुक्ल, पार्षद रीना द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता संदीप खरे, अधिशाषी अभियंता जय सिंह, हरिभजन गौड़, वेदप्रकाश सिंह, मानवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed