{"_id":"642dc08016e71d84080637cb","slug":"rishi-visited-hanumangarhi-said-now-mumbai-will-be-work-place-faizabad-news-c-13-1-168426-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ऋषि ने किए हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा-अब मुंबई होगी कर्मभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ऋषि ने किए हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा-अब मुंबई होगी कर्मभूमि
Thu, 06 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में ट्रॉफी के साथ दर्शन-पूजन करते ऋषि। -संवाद
इंडियन आइडल के विजेता बोले, रामलला व हनुमानजी की कृपा से अयोध्या ट्रॉफी लाने का सपना हुआ पूरा
अयोध्या। रामलला, हनुमानजी व गुरुजनों के आशीर्वाद से इंडियन आइडल की ट्रॉफी अयोध्या लाने का मेरा सपना पूरा हुआ। अब नया सफर शुरू हो गया जिसमें मुंबई मेरी कर्मभूमि होगी। ये बातें इंडियन आइडल के विजेता बन देश में लोकप्रिय हो चुके अयोध्या के बेटे ऋषि सिंह ने कहीं। विजेता बनने के बाद वह पहली बार बुधवार को अयोध्या पहुंचे। कहा कि जिंदगी भर अयोध्या से उनका नाता नहीं टूटेगा, आगे रामनगरी का नाम और रोशन करना है। स्टार बन चुके ऋषि लखनऊ से बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अयोध्या पहुंचे। वह सीधे हनुमानगढ़ी गए, यहां उन्होंने बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाया और ट्रॉफी और गोल्डन माइक के साथ दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेकर ही उन्होंने अपना सफर शुरू किया है। कहा कि यहां के लोग कह रहे हैं कि मैंने रामनगरी का नाम रोशन किया है, यह सुनकर दिल खुश हो जाता है। अब अयोध्या के युवाओं के लिए भी रास्ते खुल गए हैं। पहले लोग सोचते थे कि इतने बड़े मंच तक जाना नामुमकिन है, लेकिन कड़ी मेहनत व लगन उनके सपने को पूरा कर सकते हैं। कहा कि एक सफर खत्म हुआ, आशा है कि आगे का भी सफर अच्छा होगा। भविष्य में रामनगरी का नाम और रोशन करना ही उनका लक्ष्य होगा।
अयोध्या पहुंचने पर ऋषि सिंह का जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने बड़ों का पैर छूकर, युवाओं से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। देवकाली बाईपास पर मनोज श्रीवास्तव, संबोध चतुर्वेदी, शिवांश श्रीवास्तव, रीडगंज ओवरब्रिज के पास चंदन सिंह, डॉ. नीलम सिंह, संजय कसौधन, गुरुबख्श सिंह ने भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। शाम करीब सात बजे वह अपने घर पहुंचे व माता-पिता का आशीर्वाद लिया। यहां भी बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद रहे। पिता राजेश सिंह ने बताया ऋषि एक सप्ताह घर पर रहेगा।
बड़े-बड़े कलाकार पूछते थे कि अयोध्या कब बुलाओगे
ऋषि ने कहा कि इंडियन आइडल के ऑडिशन से अंत तक की बहुत सी यादें हैं। कहा कि जब वह देश के बड़े-बड़े सुपर स्टार के सामने गाते थे तो वह उनसे पूछते थे कि अयोध्या कब बुलाओगे। सुपर स्टार धर्मेंद्र, रणवीर कपूर, रानी मुखर्जी व नेहा कक्कड़ ने उनसे अयोध्या से जुड़ी बातें सुनीं और भावुक भी हुए।