फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Reservation of only one ward changed in 60 wards

Ayodhya News: 60 वार्डों में केवल एक वार्ड का बदल गया आरक्षण

Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Reservation of only one ward changed in 60 wards
अयोध्या। शासन ने नगर निकायों में चेयरमैन के पद पर तो आरक्षण बदला है, लेकिन पार्षद और सभासदों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया है। किंतु अयोध्या नगर निगम के एक अनारक्षित वार्ड को महिला आरक्षित कर दिया गया है। इससे नाराज पूर्व पार्षद ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसलिए वह इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।नगर निगम में मेयर पद जो महिला आरक्षित था, उसे नए आरक्षण सूची के अनुसार अनारक्षित कर दिया गया है। जबकि नगर निगम के वार्डों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल 44 नंबर जयप्रकाश नारायण वार्ड को अनारक्षित से महिला कोटे में कर दिया गया है। इस बारे में निवर्तमान भाजपा पार्षद अनिल सिंह ने गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शासन ने स्पष्ट कर दिया था कि वार्डों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नगर के और किसी भी वार्ड में ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने इस बात की मौखिक आपत्ति जिलाधिकारी से कर दी है। अब वे इस पर लिखित आपत्ति दर्ज कराएंगे। ताकि इसमें सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed