फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Republic Day celebrated with great pomp, tricolor waved with pride

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with great pomp, tricolor waved with pride
अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के पूर्व निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारीं - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले भर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माया गया। सभी सरकारी संस्थान, स्कूल-कॉलेज, अर्ध सरकारी व निजी संस्थान समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित परेड की सलामी पर्यटन राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने ली। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान से यह गौरवपूर्ण क्षण आया है।
विज्ञापन

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की की नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कमिश्नर कार्यालय में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व कलक्ट्रेट कार्यालय पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अयोध्या जनपद के प्रभारी व प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।
परेड कमांडर सीओ अयोध्या राजेश राय के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मियों ने परेड की। परेड में दमकल कर्मियों द्वारा तिरंगा फव्वारे की प्रस्तुति की गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता के व्यक्तियों जिनके द्वारा समाज हित का उल्लेखनीय कार्य किया गया, को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, जिलाधिकारी अनुज झा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर गणतंत्र दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने ध्वज फहराया। इसके बाद हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले भारत के महान अमर सपूतों को नमन कर करते हुए गणतंत्र दिवस पर विस्तार से अपनी बात रखी।
इस दौरान एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, रामदास वर्मा, सुनील पाठक, संजय तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। खादी आश्रम आचार्य नगर नाका परिसर में आश्रम के मंत्री ब्रह्मानन्द शुक्ल ने तिरंगा फहराया।
इसके बाद नन्ही बालिका वैष्णवी के हाथों चरखे पर सूत कातने की शुरुआत कर आश्रम के साधकों ने बापू को याद करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर यमुना प्रसाद अवस्थी, ओम प्रकाश, देवेंद्र व आश्रम के साधक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर रामनगर में होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के महासचिव डॉ. उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्राचार्य विश्वनाथ समेत अन्य उपस्थित रहे। निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में इतिहासकार डॉ. हरिप्रकाश दुबे ने ध्वज फहराया।
हरिद्वारी बाजार शृंगारहाट स्थित हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के केन्द्रीय कार्यालय पर संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य की मौजूदगी में प्रेस क्लब अयोध्या अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने झंडा फहराया।
रैतिक परेड में भागीदारी करने वाले उत्कृष्ट टोली में पुलिस लाइंस की टोली को प्रथम, नागरिक पुलिस टोली को द्वितीय व महिला नागरिक पुलिस टोली को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा निकाली गई झांकी के लिए आरक्षी प्रमोद कुमार व दमकल के चालक रामप्रसाद पांडेय को सम्मानित किया गया।
समारोह में कोतवाली नगर प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव को शौर्य सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, थाना प्रभारी पूराकलंदर संतोष सिंह को प्रशंसा सेवा सम्मान चिह्न (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रामआसरे सरोज को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न और मुख्य आरक्षी चालक अच्छेलाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।
कमिश्नर कार्यालय में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के ही दिन सन 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह विश्व का सबसे बेहतर संविधान है। देश में आजादी के पश्चात हर क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है।
कोविड काल में ही स्वयं की पहल से कोविड नियंत्रण तथा माइग्रेन मजदूरों को रोजगार दिलाने में सफलता पाई। बताया कि शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 345 करोड़ की परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई।
जिसका उद्देश्य नियंत्रण स्थापित कर अयोध्या के विकास, साफ-सफाई, भीड़, दर्शनार्थियों की सुविधा आदि पर सतर्क नजर रखना है। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन शिव पूजन, अपर आयुक्त प्रशासन वीके श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त वेद प्रकाश मौर्या, विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार साहू, विशेष सहायक सच्चिदानन्द सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलक्ट्रेट कक्ष में ध्वज फहराकर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। इसके बाद उद्यान में स्थापित वीर सपूतों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने के पश्चात कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शांती देवी सिंह को अंग वस्त्र व पुष्प भेंटकर सम्मानित करने के साथ कंबल वितरण भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र के इस पर्व पर हम सभी को अच्छाईयों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर एडीमए नगर वैभव शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला, एडीएम प्रशासन संतोष कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
जिला सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा जिला न्यायालय में, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने विकास भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कारागार के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक बृजेश कुमार द्वारा ध्वज फहराया गया।
राष्ट्रगान के बाद संविधान में प्रस्तावना संकल्प की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जेल अधीक्षक ने एस्सेल गुरुकुल विद्यापीठ धर्मार्थ ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष विपनेष पांडेय व आरटीआई चैरीटेबल ट्रस्ट मुम्बई के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी देवजी हंस को कारागार में निरुद्ध बंदियों हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्वामी देवजी हंस द्वारा बंदियों के लिए 200 कंबल व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर जेलर सीपी त्रिपाठी व गिरीश कुमार, डिप्टी जेलर विनय प्रताप सिंह, मूलचंद्र सरोज व अभिलाषा समेत अन्य मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस पर जिले को दोनों विश्वविद्यालयों समेत स्कूल-कॉलेजों में झंडा फहराने के साथ देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। इस दौरान अवध के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मुख्य परिसर, नवीन परिसर एवं कुलपति आवास पर ध्वज फहराया।
एनडी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस पर अवध विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि हमारे गणतंत्र की पूरे विश्व में सराहना होती है।
हमारा गणतंत्र इतना मजबूत व परिपक्व है कि इसने हमारे देश के सभी धर्मों, जातियों, संप्रदायों को जोड़कर रखा हुआ है। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी धनंजय सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ला, प्रो. चयन कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
साकेत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने ध्वज फहराने के बाद एनसीसी, सेंट जॉन एंबुलेंस बिग्रेड, रोवर रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. एचबी सिंह, डॉ. सीताराम अग्रवाल, डॉ. एलएन तिवारी, डॉ. राम अवध, डॉ. वीएन अरोरा, डॉ. डीडी दूबे, डॉ. एसएन दूबे, प्रो. प्रदीप खरे, डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव एवं डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय को सम्मानित किया गया।
गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज उसरू में सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने व डिग्री कॉलेज में प्राचार्य गौरव सिंह ने ध्वज फहराया। जनता अवध इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रतिनिधि सतीराम वर्मा व प्रधानाचार्य वीर विक्रमादित्य सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया।
विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में स्कूल के चेयरपर्सन, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सतीश गुप्ता की उपस्थिति में झंडा फहराया।
विधायक ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिये देश ने वैक्सीन बना ली। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयास का प्रमाण है।
टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल में विद्यालय की निदेशिका बिन्नी सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया। बाबू राम तिवारी के द्वारा परेड को सलामी दी गई और साथ ही अध्यापकों व छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ ली। सीनियर शाखा के प्राचार्य गौरव सिंह द्वारा स्थानीय बच्चों को उपहार भी दिये गये।
एचसीजे एकेडमी में प्रबंधक सीपी जैन, मंजुला जैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिक्षा जैन द्वारा ध्वज फहराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। विद्याभारती द्वारा संचालित शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तुलसीनगर में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्र, अध्यक्ष प्रेमसागर जायसवाल, वीरेंद्र कुमार जायसवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल के द्वारा ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी एवं डायरेक्टर मधु त्रिपाठी ने झंडा फहराया। उदया पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी, प्रिंसिपल जीवेन्द्र सिंह व उप प्रधानाचार्य निधी सिन्हा ने ध्वज फहराया।

फॉर्ब्स इंटर कॉलेज में सै. सुलतान अशरफ द्वारा झंडा फहराया गया। प्रधानाचार्य रिहाल अहमद खान ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। ज्योति स्कूल सिविल लाइंस में प्रो. केएम सिंह, ई.रामधीरज सिंह, मंजू सिंह आदि ने झंडा फहराया।

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान अतिथियों को सलामी देते पुलिस कर्मीं

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान अतिथियों को सलामी देते पुलिस कर्मीं- फोटो : FAIZABAD

योध्या-गणतंत्र दिवस पर बाबा विश्वनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

योध्या-गणतंत्र दिवस पर बाबा विश्वनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-गणतंत्र दिवस पर बाबा विश्वनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्च

अयोध्या-गणतंत्र दिवस पर बाबा विश्वनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्च- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान का विहंगम दृश्य व परेड में शामिल पुलिसकर्मी

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान का विहंगम दृश्य व परेड में शामिल पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के पूर्व हवा में गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के पूर्व हवा में गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान का विहंगम दृश्य व परेड में शामिल पुलिसकर्मी

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान का विहंगम दृश्य व परेड में शामिल पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान का विहंगम दृश्य व परेड में शामिल पुलिसकर्मी

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान का विहंगम दृश्य व परेड में शामिल पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान शामिल पुलिस कर्मीं

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान शामिल पुलिस कर्मीं- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान शामिल पुलिस कर्मीं

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान शामिल पुलिस कर्मीं- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान मौजूद लोग

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान मौजूद लोग- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान अतिथियों को सलामी देते पुलिस कर्मीं

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान अतिथियों को सलामी देते पुलिस कर्मीं- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान विभिन्न दस्ते का प्रदर्शन कर उनके कार्यों का बखान ?

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड के दौरान विभिन्न दस्ते का प्रदर्शन कर उनके कार्यों का बखान ?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर मौजूद मंडलायुक्त,जिलाधिकारी व अन्य अतिथिगण

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर मौजूद मंडलायुक्त,जिलाधिकारी व अन्य अतिथिगण- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर शपथ ग्रहण करते पुलिसकर्मी

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर शपथ ग्रहण करते पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते प्रभारी मंत्री

अयोध्या-पुलिस लाइंस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते प्रभारी मंत्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त करते प्रभारी मंत्री

अयोध्या-पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त करते प्रभारी मंत्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-थाना पटरंगा में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी

अयोध्या-थाना पटरंगा में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद  अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते जिलाधिकारी

अयोध्या-कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते जिलाधिकारी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-महिला थाना में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी

अयोध्या-महिला थाना में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed