फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Report will be lodged against the executive body making 100 bed hospital

100 शैय्या अस्पताल बनाने वाली कार्यदायी संस्था के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Report will be lodged against the executive body making 100 bed hospital
अयोध्या में बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी सीएचसी का प्रत्येक माह निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने 100 शैया चिकित्सालय कुमारगंज का निर्माण कार्य न पूरा करने वाली कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुख्यालय व प्रमुख सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र लिखवाने व एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। स्कूलों में बच्चों को स्वेटर बांटन का कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि टोल प्लाजा पर उद्यमियों, किसानों व अधिकारियों को परेशान किया गया तो मुकदमा होगा। सभी अंडरपास पर जलभराव की स्थिति दूर करने के लिए कहा। टोल प्लाजा व अंडरपास पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जिला अस्पताल में जगह-जगह आवारा कुत्तों के घूमने की बाबत लिखी गई चिट्ठी की जानकारी ली। दर्शननगर चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन शीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने में एक बार सभी सीएचसी का निरीक्षण कराने के लिए कहा। उन्होंने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना के पिछले साल के 1955 लाभार्थियों का भुगतान अभी तक ने होने पर सूची तलब की।
जेई व एईएस के मरीज वाले गांवों में टीम भेजने के लिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य 313 के सापेक्ष 269 आवेदन आए है और नवरात्रि में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री समग्र गांवो को सभी योजनाओं संतृप्त सभी गांवों को डीएम ने बेरीफिकेशन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवा, रोपे गए पोधों की सुरक्षा पर चर्चा की। 10 से 25 सितंबर तक डीसी मनरेगा को मनरेगा के तहत वृक्षों के सुरक्षा का कार्य कराने के निर्देश दिया।

डीएम ने जल निगम से संचालित एकल ग्राम परियोजना जैसे मया बाजार ग्रामीण पेयजल योजना पाइप लाइन में लीकेज हो जाने के कारण बंद होने पर संबंधित ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने व लीकेज को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिया। बीएसए को 15 सितंबर तक यूनिफॉर्म व बैग वितरण का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed