फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Registry of land started for Rampath

रामपथ के लिए शुरू हो गई जमीन की रजिस्ट्री

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Registry of land started for Rampath
अयोध्या। श्रीराम मंदिर को जाने वाले राम पथ के लिए शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। देर शाम तक यह काम कराया जा रहा था। मंदिर को जाने वाले तीन मार्गों में से यह प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीन पथ राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना है। इनमें सबसे लंबा राम पथ है। यह फैजाबाद शहर के बाहर सहादतगंज से शुरू होकर शहर के अंदर से नया घाट तक जाता है।
विज्ञापन

इसकी लंबाई लगभग 13 किमी. है। इस मार्ग का चौड़ीकरण 41 मीटर तो कहीं 30 व 20 मीटर किया जाना है। इसके लिए नाप जोख का काम पूरा होने के बाद अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रामपथ मार्ग के लिए 26 सौ लोगों से रजिस्ट्री प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सीडी तीन के अधिशासी अभियंता महेंद्र प्रताप ने बताया कि राम पथ के लिए शुक्रवार को भूस्वामियों से जमीन की रजिस्ट्री शुरू कराई गई है। पहली रजिस्ट्री अयोध्या के नयाघाट पर हुई है। शाम साढे़ सात बजे वह रजिस्ट्री करवाने में ही व्यस्त थे।
भक्तिपथ के चौड़ीकरण का काम अब तेज हो चला है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को एक बार फिर रामगुलेला बाजार के दुकानदारों के लिए मुनादी कराकर चौड़ीकरण के लिए चिह्नित जगह को खाली करने की चेतावनी दी गई।

प्रशासन ने खाली न करने पर बुलडोजर चलाने की भी चेतावनी दी है। रामगुलेला मार्ग पर 36 दुकानें हैं जो चौड़ीकरण की जद में आ रही है। व्यापारियों ने इसके विरोध में शुक्रवार को दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed