फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Record increase in donations as soon as temple construction starts Ramlala got an Donation of 76 lakhs in a month

राममंदिर: एक माह में रामलला को मिला 76 लाख का चढ़ावा, निर्माण शुरू होते ही चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Sat, 02 Oct 2021 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Oct 2021 11:09 PM IST
सार

पिछले एक माह में रामलला को रिकॉर्ड 76 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। पहले सप्ताह में जहां 35 लाख तो वहीं दूसरी सप्ताह में 41 लाख का चढ़ावा मिला, जो कि अब तक सर्वाधिक है। राममंदिर निर्माण को लकर भक्तों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन
Record increase in donations as soon as temple construction starts Ramlala got an Donation of 76 lakhs in a month
राम मंदिर निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। मंदिर निर्माण की खुशी रामभक्तों में स्पष्ट देखी जा सकती है। मंदिर के लिए लगातार दान आने का सिलसिला भी जोरों पर है तो वहीं रामलला के चढ़ावे में रिकार्ड वृद्धि हुई है। चढ़ावा अब तीन गुना बढ़ गया है। 
विज्ञापन


पिछले एक माह में रामलला को रिकॉर्ड 76 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। पहले सप्ताह में जहां 35 लाख तो वहीं दूसरी सप्ताह में 41 लाख का चढ़ावा मिला, जो कि अब तक सर्वाधिक है। राममंदिर निर्माण को लकर भक्तों में भारी उत्साह है। रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


प्रतिदिन पांच हजार से अधिक भक्त रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। वीकेंड व अवकाश में यह संख्या बढ़कर 10 से 15 हजार पहुंच रही है। इसके अलावा देश भर के संत-धर्माचार्यों सहित राजनीतिक, प्रशासनिक एवं न्यायिक हस्तियों का भी आगमन रामलला के दरबार में बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका परिणाम यह है कि भक्त रामलला को अपनी सामर्थ्य अनुसार दिल खोलकर चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि पिछले माह रामलला के चढ़ावे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 

15 अगस्त से 31 अगस्त के बीच रामलला को 35 लाख तो एक सितंबर से 15 सितंबर के बीच रिकार्ड 41 लाख का चढ़ावा भक्तों ने अर्पित किया है। राममंदिर के इतिहास में यह सर्वाधिक चढ़ावा है। कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि भूमिपूजन के बाद रामलला के दानपात्र में प्रतिमाह औसतन 25 से 30 लाख का चढ़ावा आता था। 

मंदिर निर्माण शुरू होते ही इसमें तीन गुना की वृद्धि हो गई है। 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच रामलला को 76 लाख का चढ़ावा अर्पित हुआ है जो कि उत्साहजनक है। 

इसके साथ ही ट्रस्ट कार्यालय पर भी दान का सिलसिला जारी है। कार्यालय पर प्रतिदिन लगभग 50 हजार की नगदी सहित लाखों के चेक आ रहे हैं। ऑनलाइन तरीके से भी भक्तों द्वारा दान का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed