फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rape

घर से लुधियाना जाने के लिए निकली युवती से गैंगरेप

Thu, 03 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
rape
लुधियाना जा रही युवती से बस में सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल से किया गिरफ्तार
ईदगाह चौराहे के पास बस स्टेशन के निकट वारदात
एक आरोपी युवती के क्षेत्र का ही है निवासी
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टेशन के निकट एक युवती (21) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना बुधवार रात दो बजे के आसपास की है।
पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी तहरीर में बताया है कि बीकापुर सर्किल क्षेत्र के एक गांव से वह अपने मां-भाई के पास लुधियाना जाने के लिए निकली थी। लगभग रात के एक बजे बस स्टेशन के निकट ईदगाह चौराहे के पास दो युवकों ने बस में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने बस से निकलते ही रात को लगभग दो बजे अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी की पहचान लवकुश निवासी हैदरगंज थाना क्षेत्र जनपद अयोध्या व दूसरे आरोपी की पहचान मुन्ना थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर की रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद कोतवाली ले आई। यहां युवती की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 डी, 504 व 506 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक प्राइवेट बस पर रहते हैं। इसमें लवकुश बस का परिचालक है और मुन्ना सहायक के रूप में बस कर कार्य करता है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि एक आरोपी भी युवती के इलाके का है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपने मां और भाई से मिलने लुधियाना जाने की बात कही है जबकि युवती की मां घर पर ही रहती है। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया है कि युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के मां के गांव में रहने की पुष्टि हो चुकी है जबकि युवती के इलाके के रहने वाले युवक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed