{"_id":"5de3f89e8ebc3e54846b68db","slug":"rape-faizabad-news-lko495349614","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। तहसील में तैनात एएनएम ने दो युवकों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुदौली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एएनएम ने अपना बीमा कोतवाली रुदौली के भेलसर गांव की महिला एजेंट से करवाया था। तहरीर के मुताबिक महिला एजेंट ने एएनएम को फोन कर बताया था कि बीमा के बोनस का भुगतान होना है। इसकी सूचना पर एएनएम एजेंट के घर बीते 15 अप्रैल 2019 को गई थी।
आरोप है कि इस दौरान महिला एजेंट घर नहीं थी, उसके पति जुगल किशोर श्रीवास्तव ने एएनएम को घर में बैठाया और घर में मौजूद नीरज से ठंडा पेय पदार्थ मंगवाकर पीने के लिए दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पेय पदार्थ पीते ही वह अचेत हो गई। इसके बाद बंद कमरे में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिया। इसके बाद से दोनों उसका आए दिन शारीरिक शोषण करते रहे और विरोध करने पर उसकी तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे।
पीड़िता ने घटना को अपने परिवारजनों से छुपाया। इस दौरान आरोपियों द्वारा कुछ फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए गए। तब पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और पति के साथ एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी जुगल किशोर श्रीवास्तव व नीरज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।