फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rape and robbery case

दुष्कर्म व लूट का मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rape and robbery case
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के साथ लगातार ढाई वर्षों से हो रहे यौन शोषण के मामले में एक सप्ताह बाद पुलिस ने दुष्कर्म व लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि उसे आरोपी व्यक्ति प्रतापगढ़ से लेकर आया था और पत्नी के रूप में रखने की बात कही थी लेकिन ढाई वर्षों तक वह उसका यौन शोषण करता रहा और जब शादी करने की बात की गई तो उससे मुकर गया।
विज्ञापन

उसके साथ मारपीट की उसका पांच हजार रुपया और जेवर छीनते हुए उसे घर से निकाल दिया। 10 जुलाई को दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने 16 जुलाई को इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खंडासा आरके राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। सूचना के अनुसार आरोपी अधेड़ इसके पहले भी तीन महिलाओं को अपने घर रख चुका था और अब इस बार वह फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed