फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari seen Shivamay, the echo of Har Har Mahadev

शिवमय दिखी रामनगरी, हर-हर महादेव की गूंज

Wed, 02 Mar 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ramnagari seen Shivamay, the echo of Har Har Mahadev
अयोध्या रिकाबगंज में शिव बारात के दौरान मौजूद भक्तगण - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू घाट से लकर मठ-मंदिरों तक हर-हर महादेव की गूंज..., शिवालयों में पूजन सामग्री से सजी थाली लेकर कतारबद्ध भक्त और श्रद्धालुुओं से पटी अयोध्या।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को रामनगरी में यह दृश्य आस्था का चरम प्रदर्शित कर रहा था। रामधुन में लीन रहने वाली अयोध्या मंगलवार को शिवमय दिखी। महाशिवरात्रि पर भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

दुर्लभ पंचग्रही योग में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से रामनगरी बम-बम करने लगी थी। सरयू का पावन तट मंगलवार भोर से हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ शिवालयों सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। शाम को भगवान शंकर की बरात भी निकली। इससे पूर्व अयोध्या में उमड़े भक्तों का रेला स्नान-दान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन को निकल पड़ा।
पौराणिक महत्व की पीठ नागेश्वरनाथ में सर्वाधिक भक्त उमड़े। यहां जलाभिषेक का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त में भोर तीन बजे से ही शुरू हो गया था। मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
नागेश्वरनाथ के समीप स्थित चंद्रहरि महादेव व शेषावतार मंदिर में भी भक्तों की भीड़ दर्शन-पूजन को डटी रही। श्रीराम जन्मभूमि के प्रवेश द्वार नंबर तीन के समीप स्थित प्राचीन क्षीरेश्वर मंदिर भी शिव भक्तों की आस्था का केंद्र रहा।
कनक भवन स्थित कनकेश्वर, रामकोट स्थित कोटेश्वर, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर भी दिन भर भोलेबाबा के जयकारों से गूंजता रहा। दशरथ महल में रामप्रसादेश्वर महादेव की भव्य झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही।
फैजाबाद नगर के शिवालयों में भजनों की गूंज, ठंडाई व प्रसाद वितरण से पर्व का उल्लास चटख होता रहा। झारखंडी मोहल्ले के झारखंडेश्वर मंदिर, परिक्रमा मार्ग के दिल्ली दरवाजा स्थित ऐतिहासिक विघ्नेश्वर शिवमंदिर सहित अन्य शिवालयों में शिवरात्रि महोत्सव की धूम रही।
अयोध्या मेें चूंकि भगवान राम व शिव की अभिन्नता प्रतिपादित है इसलिए भोले की पूजा करने वाले भक्त भगवान श्रीराम के दरबार भी पहुंचते रहे। रामलला के दरबार में भी जय श्रीराम के साथ-साथ हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा।
मंगलवार होने के नाते सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि के पर्व पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या में यातायात प्रतिबंध लागू रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बलों की टीम मुस्तैद रही।
सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाती रही। सरयू घाटों पर जल पुलिस मुस्तैद नजर आई। भीड़ को देखते हुए रामनगरी में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
एसपीसिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के बीच बड़ी संख्या में भक्तों ने अयोध्या में स्नान, दान, अभिषेक, पूजन किया है।
शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि महोत्सव की धूम रही। बीकापुर के तोरोमाफी दराबगंज में प्राचीन शिवालया पर दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। तारुन में क्षेत्र के कमलविकास नगर स्थित शिवालय में 24 घंटे जाप के बाद मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया।
क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी भक्त उमड़े। विकास खंड हनुमतनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कहीं ओम् नम: शिवाय का जाप तो कहीं रामचरितमानस के पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
क्षेत्र के शांतीपुर, कछोली कर्मा कोड़री, रामपुर सरधा, गंगौली सहित कई गांव में सुबह से ही शिव भक्तों में उल्लास दिखा। शांतीपुर निवासी रमेश सिंह के संयोजन में 24 घंटे अनवरत रामचरितमानस पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
वहीं सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांवों में भी शिवरात्रि महोत्सव की धूम रही। खिरौनी मां ज्वाला के स्थान पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया।
बरई कला स्थित स्वयं भू बाबा दिसंबर नाथ मंदिर, सिड़हिर नरसिंह पुर महादेव मंदिर में भी भक्त उमड़े। मुख्य पुजारी जगन्नाथ दास जी ने बताया कि ग्रामीणों ने अखंड जाप प्रारंभ किया है।
जानाबाजार क्षेत्र के खपराडीह स्टेट में स्थापित शिवालय में भक्त उमड़े। जानबाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में जलाभिषेक, पूजन को भीड़ रही। यहां शिवालय पर भंडारा भी किया गया।
तहसील रुदौली क्षेत्र में महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के पावन पर्व पर दलसरांय चौराहा शिव स्वयं भू भोलेनाथ मंदिर में वृहद भंडारे का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामचंदर यादव, मंशाराम रावत, जगदीश रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में मुस्काबाद गांव स्थित शिवमंदिर में भंडारे की धूम रही। अमानीगंज क्षेत्र के महुलारा स्थित प्रसिद्ध शिवाला सिद्धनाथ मंदिर पर भक्तों की भी भीड़ उमड़ी।
संघ की ओर से छह दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। शाहगंज कस्बे की मात्र शक्तियों द्वारा शिवबाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक शैलेंद्र, सह जिला कार्यवाह आनंद,अमित योगी, विशाल मिश्रा, पुष्कर मिश्रा,आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को जगह-जगह भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई। ब्लॉक अमानीगंज मुख्यालय से निकली बरात में ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णानंद, खंड विकास अधिकारी रामबरन, ग्राम पंचायत अधिकारी विमल कुमार, भूपेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, पप्पू यादव, पवन कुमार यादव, हंसराज यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
रामपुर भगन बाजार में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री शिव मंदिर पर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में राम कोट अयोध्या से पधारे गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक बाबू राम केवल ने प्रवचन में शिव की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ अनादि अनंत एवं शुद्ध चेतना है।
भगवान शिव पूरे जगत के लिए कल्याणकारी हैं। प्रवचन से पूर्व उन्होंने मुख्य मार्ग के किनारे स्थित श्री शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर बाजार वासियों का रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

इस दौरान मुख्य यजमान संगीता कसौधन के साथ नेहा गुप्ता, संतोष कसौधन, दीप कुमार, रामगोपाल एवं माल बाबू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अयोध्या रिकाबगंज में शिव बारात के दौरान मौजूद भक्तगण

अयोध्या रिकाबगंज में शिव बारात के दौरान मौजूद भक्तगण- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-शिवरात्रि में नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाते श्रद्घालुओं ने किया जयघोष।-संवाद

अयोध्या-शिवरात्रि में नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाते श्रद्घालुओं ने किया जयघोष।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed