फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rammandir

रामायण कालीन भित्तिचित्रण से आच्छादित होंगी रामनगरी की दीवारें

Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
rammandir
16-अयोध्या-रामनगरी का विहंगम दृश्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। शहर की सभी दीवारों पर रामायण कालीन चित्र उकेरे जाएंगे। इसके लिए शासन ने प्रदेेश के आठ प्रमुख विश्वविद्यालयों के ललित कला विभाग को अयोध्या की दीवारों को सजाने जिम्मा सौंपा है। सभी विश्वविद्यालयों को अलग-अलग थीम पर कार्य किया करना है। अब तक सभी विश्वविद्यालयों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट शासन को बनाकर भेज दिए हैं। अवध विवि ने अपने प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी हफ्ते से अवध विवि की टीम राम की पैड़ी की दीवारों पर स्केचिंग का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

अयोध्या को आध्यात्मिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों प्रयासरत हैं। रामनगरी की सभी दीवारों को रामायण कालीन भित्ति चित्रों से आच्छादित किया जाना है। शासन ने प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालय अवध विवि, गोरखपुुर विवि, लखनऊ विवि, कानपुर विवि, मेरठ विवि, बुंदेलखंड विवि, काशी विद्यापीठ व वीरबहादुर सिंह विश्वविद्यालय, जौनपुर के ललित कला विभाग को पत्र लिख अयोध्या की सभी दीवारों को भित्ति चित्रण से आच्छादित किए जाने का निर्देश दिया है। सभी विवि को अलग-अलग थीम पर चित्रण करने किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अवध विवि को भगवान राम की जनकपुुर यात्रा व रामविवाह की थीम पर कार्य करना है। विवि ने पूरा प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेज दिया है। पूरा करने में 20 लाख का व्यय आने का अनुमान है। शासन से सहमति मिल चुकी है। अभी बजट का एलाटमेंट नहीं हुआ है। विवि प्रशासन निजी कंपनियों से संपर्क कर रहा है। विवि प्रशासन ने देश की एक प्रतिष्ठित आयल कंपनी को भी प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने फिलहाल अपनी धनराशि से कार्य शुरू कर दिया है। कार्य का बाकायदा उद्घाटन हो चुका है। मौजूदा समय में विवि के प्राचार्य व विद्यार्थी डेमो बनाने में जुटे हैं। सोमवार को विवि के ललित कला विभाग की टीम राम की पैड़ी पर पहुंचकर कार्य का आंरभ कर सकती है। विवि ने दस-दस विशिष्ट लोगों की टीम तैयार की है। हर टीम में एक लीडर का चुनाव किया गया है। हर टीम के साथ एक आचार्य भी नियुक्त किए गए हैं। अवध विवि के अलावा जल्द ही अन्य विवि की टीमें पहुंचकर कार्य शुरू करेंगी।
दीपोत्सव से पहले सज जाएंगी दीवारें
इस बार अयोध्या में दीपोत्सव 15 दिन तक चलना प्रस्तावित है। शासन की ओर से दीपोत्सव को अति भव्य व पर्यटकों को विशेष रूप से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते अयोध्या की सभी दीवारों को पूर्ण रूप से रामायण कालीन भित्ति चित्रित किया जाना है। इसी माह के अंत तक सभी विश्वविद्यालयों की टीमें पहुंचकर कार्य शुरू करेंगी। अभी यह भी मंथन चल रहा है कि पूरा कार्य पीपीपी माडल पर हो सकता है। समस्त कार्य दशहरे तक पूर्ण किए जाएंगे। उम्मीद यह है मुख्यमंत्री के दशहरे के दौरे के दौरान इसका भी लोकार्पण हो। साथ ही दीपोत्सव में आने वाले पर्यटकों को अयोध्या आकर्षित करे।

रामनगरी की सभी दीवारों को भित्ति चित्रण से आच्छादित किया जाना है। इसमें प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के ललित कला विभाग को शामिल किया गया है। अवध विवि की प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा गया है, इस पर स्वीकृति मिल गई है। मौजूदा समय में अवध विवि की टीम दीवारों पर उकेरे जाने वाले चित्रों का डेमो तैयार कर चुकी है। इसी हफ्ते रामकी पैड़ी पर कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रो. विनोद श्रीवास्तव, समन्वयक, ललित कला विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed