{"_id":"642eb80d69fdc43d860dd843","slug":"ramlala-will-be-anointed-with-holy-water-collected-from-155-countries-and-seven-continents-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : दुनिया भर के पवित्र जल से होगा रामलला का अभिषेक, 155 देशों व सात महाद्वीपों से एकत्र किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : दुनिया भर के पवित्र जल से होगा रामलला का अभिषेक, 155 देशों व सात महाद्वीपों से एकत्र किया गया
Thu, 06 Apr 2023 05:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:46 PM IST
सार
दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली ने बृहस्पतिवार को कारसेवकपुरम में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक देश के पवित्र जल को तांबे के लोटों में भर कर पैक व सील किया गया है। इन पर प्रत्येक देश के नाम व झंडे का स्टीकर चिपका है। इनको भगवे रिबन से सजाया गया है।
विज्ञापन
रामलला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के 155 देशों व सात महाद्वीपों की नदियों व समुद्रों का जल प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या राममंदिर जलाभिषेक के लिए भारत भेजा है। यह पवित्र जल 23 अप्रैल को मणिरामदास की छावनी के सभागार में सुबह 10 बजे भव्य समारोह का आयोजन कर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली ने बृहस्पतिवार को कारसेवकपुरम में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक देश के पवित्र जल को तांबे के लोटों में भर कर पैक व सील किया गया है। इन पर प्रत्येक देश के नाम व झंडे का स्टीकर चिपका है। इनको भगवे रिबन से सजाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी आने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा योग गुरू बाबा रामदेव, विहिप के दिनेश चंद्र, संघ प्रचारक रामलाल, इंद्रेश कुमार, जैन आचार्य लोकेश मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी यतेंद्रानंद गिरि, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय नेताओं सहित अनेक देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व शरद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन