फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala's bhog prasad satisfied Ram devotees

रामलला का भोग प्रसाद पाकर तृप्त हुए रामभक्त

Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramlala's bhog prasad satisfied Ram devotees
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में अस्थायी मंदिर में विराजे रामलला का ठाठ-बाट तो निरंतर बढ़ ही रहा है, दर्शनार्थियों की सुविधा में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

रामजन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामभक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद वितरण का शुभारंभ रविवार से किया गया है।
प्रतिदिन रामलला के दर्शनार्थियों को दोपहर 12 से 2.30 बजे तक रामलला का भोग प्रसाद निशुल्क दिया जाएगा। पहले दिन रामलला का भोग प्रसाद पाने को लेकर भक्तों में उत्साह दिखा। करीब एक हजार से अधिक भक्त प्रसाद पाकर तृप्त हुए।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला के दर्शनार्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। अयोध्या में रामनवमी का मेला भी शुरू हो गया है। दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते रामनवमी मेला परंपरा निर्वहन तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद यह पहला जन्मोत्सव होगा जिसे भव्यता पूर्वक मनाने की तैयारी है। रामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या में रामजन्मोत्सव की भव्यता इस बार देखते ही बनेगी। पूरी अयोध्या को राममय बनाने की तैयारी है।
इसी क्रम में ट्रस्ट की ओर से पहली बार रामजन्मोत्सव के पर्व पर रामलला के दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है। रामजन्मोत्सव पर्व को लेकर रविवार से निशुल्क भोग प्रसाद वितरण का क्रम रामकोट स्थित विहिप के अस्थाई कार्यालय गणपति हाउस में प्रारंभ किया गया।
इसका शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने किया। पहले ही दिन रामलला का भोग लगा प्रसाद पाने के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। गणपति हाउस में एक बार में 300 भक्त भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। रविवार को करीब एक हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक रामलला का भोग प्रसाद भक्तों को मिलेगा। यह व्यवस्था रामजन्मोत्सव पर्व को लेकर शुरू की गई है। रामलला के जो भी दर्शनार्थी आएंगे उन्हें प्रसाद दिया जाएगा। यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। कोई टोकन आदि की जरूरत नहीं है। आओ और पाओ की तर्ज पर प्रसाद वितरण हो रहा है। अभी यह अस्थायी व्यवस्था है, इसको आगे बढ़ाने पर ट्रस्ट विचार करेगा।- प्रकाश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
रामलला का भोग अर्पित किया हुआ भोजन प्रसाद पाकर मन प्रसन्न हुआ है। रामलला का दर्शन कर निहाल हूं। राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या का भी नवनिर्माण शुरू हो गया है। -सचिन तिवारी, बाराबंकी
न सिर्फ रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का साक्षी बनने का अवसर आज मिला है बल्कि उनको अर्पित भोग प्रसाद पाकर भी तृप्त महसूस कर रही हूं। सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया है। - डॉ.सरिता सिंह, कानपुर

अयोध्या का प्राचीन वैभव लौटता दिख रहा है। भक्तों के लिए भी पहले से अधिक सुविधा हो गई है। निशुल्क भोग प्रसाद की सुविधा सराहनीय है, रामलला का आर्शीवाद व प्रसाद दोनों साथ मिला है। - इं.अनिल बाजपेयी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed