फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala got an offering of 15 lakhs in a month

एक माह में रामलला को मिला 15 लाख का चढ़ावा

Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ramlala got an offering of 15 lakhs in a month
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए भक्त उत्साहपूर्वक दान कर रहे हैं। कोरोन काल में जहां दान में कमी आई थी तो वहीं पिछले एक माह से फिर से दान का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय पर प्रतिमाह करीब 25 लाख का दान आ रहा है। कार्यालय पर प्रतिदिन करीब एक लाख का दान आने का औसत है। वहीं पिछले माह रामलला को करीब 15 लाख का चढ़ावा भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दानपात्र में आने वाले चढ़ावे की गिनती हर माह की 5 व 20 तारीख को होता है। 20 जून से लेकर 20 जुलाई के बीच रामलला को करीब 15 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कोरोना के चलते मंदिर में बाहरी भक्तों का प्रवेश निषेध होने के कारण चढ़ावा में भारी कमी आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य होते ही रामलला के दानपात्र में निधि समर्पण भी तेज हो गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट कार्यालय पर प्रतिदिन औसतन एक लाख का दान आ रहा है। 26 जुलाई को एक लाख 20 हजार, 27 जुलाई को तकरीबन 70 हजार, 28 जुलाई को एक लाख पांच हजार का दान ट्रस्ट कार्यालय पर आया। इसके अलावा चेक, बैंक ड्राफ्ट व आरटीजीएस के माध्यम से भी भक्त दान कर रहे हैं।
गुरुपूर्णिमा पर्व के बाद से ही रामनगरी में रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे पूर्व जहां प्रतिदिन करीब दो से तीन हजार भक्त दर्शन को आ रहे थे वहीं गुरुपूर्णिमा पर्व से यह संख्या पांच हजार तक पहुंच गयी है।

वीकेंड में शनिवार व रविवार को औसतन 10 हजार भक्त रोज रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। गुरुपूर्णिमा पर 24 जुलाई को 12554 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
इसके अगले दिन रविवार को भी 10925 भक्तों ने रामलला का दर्शन-पूजन किया। अब प्रतिदिन करीब पांच हजार भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed